Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    बाढ़ से डूबे गांवों में स्टीमर से पहुंचे मुख्यमंत्री, बाटीं राहत सामग्री

    By August 25, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 608
    • मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया
    • बाढ़ग्रस्त लोगों को वितरित की राहत सामग्री
    लखनऊ: 25 अगस्त, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज गोरखपुर के बुरी तरह से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तहसील चैरी-चैरा के कोना सोनबरसा, तहसील कैम्पियरगंज के कुड़िया गांव, तहसील बांसगांव के बेलदारी टोला तथा सदर तहसील के सिक्टौर गांव का स्टीमर से जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ग्रस्त लोगों के बीच जाकर उनके कष्ट और दर्द में शामिल हुए तथा उन्हें राहत/खाद्य सामग्री का वितरण किया और बाढ़ग्रस्त लोगों से मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा आश्वासन दिया कि उप्र सरकार इस आपदा की घड़ी में पूरी तरह से आपके साथ है और हर सम्भव मदद आपको मुहैया करायी जायेगी। बाढ़ग्रस्त इलाकों के लोगों को राहत में किसी तरह की कोताही नही बरतने का निर्देश दिया गया है, राहत/खाद्य सामग्री वितरण में कोताही नही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारी दण्ड के भागी होंगे। मुख्यमंत्री ने खड़खड़िया गांव में चन्द्रबलि, राजकुमार व सुरेश को मकान ध्वस्त होने के कारण 95100 रुपए की सहायता राशि प्रदान की।
    मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ग्रस्त लोगों को आश्वस्त किया कि शासन/प्रशासन विपदा की इस घड़ी में आपके साथ है और इस आपदा की घड़ी में आप लोगों की पूरी मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि जिनके पक्के मकान बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गये है उनके खाते में 95100 रुपए सीधे भेजे जायेंगे तथा जिनकी झोपड़ी या कच्चे मकान ध्वस्त हो गये है, उनका सर्वे करके अनुमन्य सहायता राशि प्रदान की जायेगी और जिनकी फसलें क्षतिग्रस्त हो गयी है उनका सर्वे कर उचित मआवजा दिया जायेगा एवं जिन व्यक्तियों की बाढ़ में मृत्यु हुई है उन्हें 4 लाख रुपए की सहायता भी प्रदान की जायेगी। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि बाढ़ में पशु हानि का भी सर्वे कराकर तत्काल पशुपालकों को अनुमन्य सहायता प्रदान की जाये। उन्होंने कहा कि बाढ़ की समस्या का स्थायी निदान के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है तथा प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जनपदों में प्रभारी मंत्री को भेज कर राहत कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को को निर्देश दिया कि बाढ़ से किसी भी परिवार को समस्या न हो इसके लिए युद्ध स्तर पर बचाव कार्य किया जाये। जिन गांव में नाव नही पहुंच पा रही है वहां एयरफोर्स के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई जा जाये। उन्होंने कहा कि बाढ़ राहत कार्यों में जो भी लोग बचाव कार्य कर रहे है वे प्रशंसा के पात्र है।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत/खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस आपदा की घड़ी में समाज के सभी वर्ग सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि राहत/खाद्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को पहुंचे। प्रत्येक गांव में नाव लगाकर तथा सुरक्षा के जवानों को लगाकर सुरक्षा का पूरा इन्तेजाम किया जाये। आपदा के समय में धैर्य से कार्य करें। उन्होंने जनपद के सभी स्वंय सेवी संगठनों, समाज सेवियों से अपील की गयी है कि वे बाढ़ पीड़ितों का सहयोग करें।
    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राहत/खाद्य वितरण के समय अधिकारी/कर्मचारी की डियूटी अवश्य लगाई जाये तथा प्रत्येक बाढ़ पीड़ित को समान रूप से बिना भेदभाव के खाद्यान्न उपलबध कराया जाये। उन्होंने हिदायत दी कि यदि वितरण व्यवस्था में कही भी गड़बड़ी की शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही होगी। उन्होंने राहत वितरण कार्य में लगे सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के सहयोग हेतु हर संभव मदद को तैयार है।
    इस अवसर पर सांसद बासगांव श्री कमलेश पासवान, विधायक सुश्री संगीता यादव, विधायक श्री फतेह बहादुर, विधायक श्री विमलेश पासवान, मण्डलायुक्त श्री अनिल कुमार, जिलाधिकारी श्री राजीव रौतेला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    #CM in Flood aria

    Keep Reading

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    eletricity

    पूर्व में जिन वित्तीय पैरामीटर को किया गया खारिज उन्हीं के आधार पर कैसे दाखिल कर दिया ए0आर0आर: उपभोक्ता परिषद

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The realization of God in every pulse of nature.

    प्रकृति के हर स्पंदन में ईश्वर की अनुभूति

    May 20, 2026
    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    May 20, 2026
    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    May 20, 2026
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading