Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    पाक में आतंकियों को दिखावटी सज़ा !

    ShagunBy ShagunJanuary 15, 2021 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 500

    दुनिया का चौतरफा दबाव झेल रहे पाकिस्तान ने आखिरकार अपने पोषित आतंकियों पर दिखावटी कार्रवाई कार्रवाई करने पर मजबूर हो ही गया। हालाँकि इस मामले कहा जाता है कि पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ वैसे तो किसी तरह का कदम उठाए जाने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि वहां की सरकार खुद इनको पालती-पोसती तथा पड़ोसी देशों के खिलाफ इनका इस्तेमाल करती है और इसलिए यह मामला एक तरह से वहां की राष्ट्रीय नीति बन चुका है लेकिन अब स्थिति में कुछ बदलाव आया है। बड़े आतंकी सरगनाओं को सजा देने के मामले में वहां की अदालतें अब सख्त रुख दिखा रही हैं। ऐसी ही एक विशेष अदालत ने लश्करे तैयबा के आतंकी जकी उर रहमान लखवी को तीन मामलों में पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई है।

    पिछले साल नवंबर में लश्कर के सरगना हाफिज सईद सहित तीन लोगों को दस-दस साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। पाकिस्तान घोषित तौर पर हालांकि इस बात से इंकार करता रहा है कि उसकी जमीन पर आतंकी मौजूद हैं लेकिन अदालत ने सजा देकर साबित कर दिया है कि ये आतंकी हैं और आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं। सोचने की बात है कि जो देश लंबे समय से इन आतंकियों को पनाह दिए हुए है और इनका इस्तेमाल दुनिया भर में आतंकवाद फैलाने में करता रहा है, वह इनको इतनी आसानी से सजा कैसे दे सकता है।

    असलियत यह है कि पाकिस्तान पर पश्चिमी देशों का दबाव बढ़ गया है। इसमें भी वित्तीय कार्रवाई बल का मामला उसके गले की फांस बन चुका है जो उसे अपने देश में मौजूद आतंकी तत्वों का खात्मा करने की चेतावनी दे रहा है। इस बल का कहना है कि वरना पाक को निगरानी सूची से हटाकर काली सूची में डाल दिया जाएगा।

    पाक को डर है कि अगर ऐसा हो गया तो हर तरह की विदेशी मदद पर पाबंदी लग जाएगी। उसकी अर्थव्यवस्था वैसे ही खस्ताहाल है। इसीलिए वह अब इन संगठनों के खिलाफ अभियान चलाता दिख रहा है और पाक अदालतें कड़ी सजा देने का दिखावा कर रही हैं। यदि पाकिस्तान सरकार ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ इनके खिलाफ कार्रवाई करती तो ये सारे गुनहगार काफी पहले ही सलाखों के पीछे होते।

    Shagun

    Keep Reading

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Sonam Wangchuk on hunger strike for the 18th day; Shankaracharya says the PMO must intervene immediately.

    18वें दिन भी अनशन पर सोनम वांगचुक, शंकराचार्य बोले- PMO तुरंत हस्तक्षेप करे

    The spreading web of prostitution: Moral decay and social silence.

    वेश्यावृत्ति का फैलता जाल: नैतिक पतन और सामाजिक चुप्पी

    Ladakh's 'Rishi' on a hunger strike for India!

    भारत के लिए अनशन पर लद्दाख का ऋषि !

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading