Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 31
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    एमपी के उद्यान अधिकारियों ने आईसीएआर में सीखे आम व आंवला के उत्पादन के गुर

    ShagunBy ShagunJanuary 16, 2021 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 557

    केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ द्वारा “आम, अमरूद एवं आंवला का जीर्णोद्धार एवं रखरखाव” विषय पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के 16 जनपदों के 20 उद्यान प्रसार अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान आम, अमरूद एवं आंवला के जीर्णोद्धार और गुणवत्तायुक्त उत्पादन हेतु प्रौद्योगिकी के बारे में संस्थान के वैज्ञानिको द्वारा जानकारी दी गयी।

    इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा शैलेंद्र राजन ने संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न आम की जीर्णोद्धार तकनीक की विशेष चर्चा की जो कि देश के विभिन्न भागों में फैल चुकी है। उन्होंने संस्थान द्वारा विकसित फलों की विभिन्न क़िस्मों की भी चर्चा की, जिनके प्रसार की मध्य प्रदेश में बहुत अच्छी संभावनाएं हैं। मध्य प्रदेश की बागवानी से जुड़ी समस्याओं और उसके सम्भावित समाधान को भी उन्होंने रेखांकित किया। संस्थान के द्वारा विकसित आम अमरूद एवं आंवला के जीर्णोद्धार एवम उत्पादन तकनीक के बारे में विभिन्न वैज्ञानिकों ने न सिर्फ जानकारी दी, बल्कि प्रक्षेत्र में प्रदर्शन कर व्यावहारिक पक्षों को भी प्रशिक्षुओं के सामने रखा।|

    केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, रहमानखेड़ा, लखनऊ द्वारा लगभग दो दशक पूर्व आम के पुराने और अनुत्पादक बागों हेतु जीर्णोद्धार प्रौद्योगिकी विकसित की गयी थी। धीरे-धीरे इस तकनीक का विभिन्न प्रदेशों और आम उत्पादन क्षेत्रों में काफी प्रचार प्रसार हुआ। जीर्णॉद्धार की बारीकियों पर चर्चा कर समस्याओं के समाधान के प्रयास किये गये। कई बार आम के वृक्षों को काटने के बाद तना बेधक कीट के अत्यधिक प्रकोप के कारण 10-40 प्रतिशत तक वृक्ष मर जाते हैं।

    इस समस्या कि निराकरण हेतु संस्थान द्वारा तकनीक को पुनर्संशोधित किया गया। अब इस परिवर्धित रूप में जीर्णोद्धार की प्रक्रिया में वृक्ष की सारी शाखायें एक साथ न काटकर सर्वप्रथम सीधी जाने वाली शाखा को निकाल कर/विरलन, अंदर की तरफ से प्रतिवर्ष दो–दो शाखायें काटने का प्रावधान किया गया। इस प्रकार दो से तीन वर्ष में जीर्णोद्धार की प्रक्रिया पूरी करने में तना बेधक कीट की समस्या भी नगण्य रही और बाकी बची शाखाओं से प्रतिवर्ष किसान को फलत भी मिलती रही। इस तकनीक के प्रसार हेतु भी प्रशिक्षणार्थियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

    कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभागियों ने मध्य प्रदेश की बागवानी सम्बंधी समस्याओं यथा आम, अमरूद में काट छांट एवम छत्र प्रबंधन, आम में गुम्मा व्याधि, आम में अनियमित फलन, आंवले एवम अमरूद में अफलन की समस्या आदि की चर्चा कर समाधान की अपेक्षा की। मध्य प्रदेश में आंवला एवम शरीफा के जंगलों में प्राकृतिक रूप से बहुतायत में उपलब्ध हैं, जो इसकी सफल बागवानी की सम्भावनाओं की तरफ इंगित करते हैं।

    पाठयक्रम निदेशक डा. सुशील कुमार शुक्ल एवं कार्यक्रम के समन्वयक डा दुष्यंत मिश्र ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को नर्सरी, मैंगो पैक हाउस, जीर्णोद्धारित बागों आदि का भ्रमण भी कराया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम समन्वयक डा. दुष्यंत मिश्र ने सभी का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में कोविड से सम्बंधित सभी दिशा निर्देशों का पालन किया गया।

    Shagun

    Keep Reading

    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    Nandini Thakur Breaks Her Image

    नेगेटिव रोल में धमाका! नंदिनी ठाकुर ने दिखाया दमदार अभिनय

    Tigers enjoy water sports in UP! Pilibhit Tiger Reserve feels like a mini-Goa.

    यूपी में बाघों की जलक्रीड़ा! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लग रहा मिनी गोवा का माहौल

    Big attack by traders! Demand to stop unnecessary house tax and unconnected water bills

    व्यापारियों का बड़ा धावा! अनावश्यक गृहकर और बिना कनेक्शन पानी के बिल बंद करने की मांग

    Hope for relief from the increasing heat! Pre-monsoon rains possible from tomorrow until June 5th.

    बढ़ती गर्मी पर राहत की उम्मीद! कल से 5 जून तक प्री-मानसून बारिश संभव

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Flight of Courage

    हौसले की उड़ान

    May 30, 2026
    Bashir Badr: King of Lions, Farewell That desolate silence—he was right when he said it: these were salutations born of self-interest.

    बशीर बद्र: शेरों का बादशाह, फिर भी विदाई में सूना सन्नाटा, सही कह गए थे – ये मतलबों के सलाम थे

    May 30, 2026

    नई रिपोर्ट भारत के 11000 किलोमीटर लम्बे तटीय क्षेत्र पर मंडराते जलवायु संकट की चेतावनी देती है

    May 30, 2026
    Lucknow Breaking: Tin shed collapses at Charbagh Railway Station, causing panic on platform!

    लखनऊ ब्रेकिंग: चारबाग रेलवे स्टेशन पर टिन शेड गिरा, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप!

    May 29, 2026
    The Shikanji Bhandara in Aliganj will continue until the end of June.

    जून के आखिर तक चलेगा अलीगंज में शिकंजी भंडारा

    May 29, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading