रामनरेश मेमोरियल टू डेज क्रिकेट प्रतियोगिता
रामनरेश मेमोरियल टू डेज क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को लखनऊ में अभिजीत सिंह क्रिकेट और कुहू स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के बीच सेमी फाइनल मैच खेला गया। इस मैच में कुहू ने चार विकेट से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
65 ओवर के इस मैच में अभिजीत सिंह की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। नौ विकेट खोकर पूरी टीम ने 188 रन बनाये। इसमें सर्वाधिक 40 रन सुमित ने बनाये, वहीं दिपेश ने 39 रन बनाये।
दूसरे क्रम में उतरी कुहू की टीम ने 42वें ओवर में ही छह विकेट खोकर 190 बना लिये और मैच को चार विकेट से जीत लिया। कुहू के खिलाड़ियों में सर्वाधिक रन क्रितूराज सिंह ने 80 रन बनाये, वहीं सक्षम ने 38 रन बनाये।







