Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    लखनऊ को हराकर वाराणसी पत्रकार संघ ने राज्य मीडिया कप पर किया कब्जा

    ShagunBy ShagunJanuary 24, 2021 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 621

    लखनऊ टीम के कप्तान राजीव ने 46 रन की खेली पारी

    प्रशांत मोहन के छह विकेट की बदौलत वाराणसी पत्रकार संघ ने राज्य मीडिया कप-2021 टूर्नामेंट के फाइनल में लखनऊ की टीम को आठ रन से मात देकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। इस मैच में लखनऊ के कप्तान राजीव बाजपेयी ने 46 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

    गुरू गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर हुए मैच में वाराणसी पत्रकार संघ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 124 रन बनाए। टीम से विकेटकीपर बल्लेबाज आशुतोष ने 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। आशुतोष ने 55 गेंदों की पारी में तीन चौके भी मारेे। अनिल कुशवाहा ने 28 गेंदों पर 23 और मनोज कुमार ने 19 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाए।

    लखनऊ से रोहित कुमार सिंह और राजीव आनंद ने दो-दो विकेट की सफलता हासिल की। रोहित कुमार ने 4 ओवर में 32 रन दिए और राजीव आनंद ने अपने स्पैल में 4 ओवर में 25 रन दिए। अभिनव शुक्ला को एक विकेट की सफलता मिली। जवाब में लखनऊ की टीम 19.3 ओवर में 116 रन ही बना सकी। राजीव बाजपेयी ने 46 रन बनाए। उन्होंने 46 गेंदों की पारी में पांच चौके भी मारे। उनके बाद अनीश ओबेराय और शरददीप 10-10 रन बनाकर दहाई के आंकड़े में रन बना सके। वाराणसी से प्रशांत मोहन ने 6 विकेट की सफलता हासिल की।

    उन्होंने अपने स्पैल में 3.3 ओवर में 22 रन दिए। अनिल कुशवाहा और अभिषेक को एक-एक विकेट की सफलता मिली।

    मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रशांत मोहन को मिला। विशेष पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज लखनऊ के रोहित कुमार सिंह, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज वाराणसी के आशुतोष, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर लखनऊ के शरददीप को पुरस्कार मिला। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार वाराणसी के प्रशांत को मिला।

    मुख्य अतिथि आईएएस राजेश कुमार पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि खेल निदेशक डा.आरपी सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्का प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्रीन गैस लिमिटेड के निदेशक संजीव मेंदी, बॉक्स एलएनजी के विवेक सिंह और सेंट जोसेफ स्कूल के निदेशक अनिल अग्रवाल भी उपस्थित थे।

    Shagun

    Keep Reading

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026
    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    July 1, 2026
    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    July 1, 2026
    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    July 1, 2026
    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading