एलपीजी टेनिस अकादमी में खेले जा रहे मैच में पं. बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तेलगांना के खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
लखनऊ, 25 जनवरी 2021: आइटा टेनिस अंडर-12 लड़के और लड़कियों के मैच का आगाज आज से हो गया। कई प्रदेशों से आये खिलाड़ियों ने ठंड में भी जमकर पसीने बहाये। यूपी के क्षितिज राज सिंहा ने जहां सीधे मुकाबले में शिखर वर्मा को 8-1 से मात दी। वहीं लड़कियों कई मुकाबलों में मध्य प्रदेश के नव्या कौशल ने सीधे मुकाबले में यूपी पारिग्या यादव को 9-3 से मात दी। जबकि लड़कों के मुकाबले में कर्नाटक के प्रकाश शरन ने यूपी के क्षितिज राज को सीधे मुकाबले में 9-4 से मात दे दी।
राजधानी के चौक स्थित एलपीजी टेनिस अकादमी में सोमवार को टेनिस का आगाज हुआ। इसमें यूपी के अलावा तेलगांना, कर्नाटक, पं. बंगाल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। आइटा अंडर-12 ब्वायज एंड गर्ल्स चैंपियनशीप सिरीज के ब्वायज प्री क्वार्टर फाइन मैच में पहला मुकाबला क्षितिज राज सिंह और यूपी के ही शिखर वर्मा के बीच हुआ लेकिन इसमें क्षितिज ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए सीधे मुकाबले में 8-1 से जीत दर्ज कर ली। वहीं दूसरा मुकाबला भी एकतरफा ही रहा, जिसमें यूपी के फैज अली ने अद्वेत त्रिपाठी को 8-1 से मात दी, जबकि माधव सूर्यवंशी ने अक्षत त्यागी को 8-2 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यूपी के अरव भास्कर ने म.प्र के देवांश कौशल को 8-2 से मात दे दी।
वहीं तेलंगाना के सिद्धार्थ जीबू ने यूपी के रोहिन राज को 8-7, 7-5 से मात दे दी। वहीं वंश राज जलोटा ने अरूणोदय प्रताप को 8-5 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यूपी के ही सानिध्य धर द्विवेदी ने यूपी के ही मो. आरिज को 8-0 से मात दी। वहीं कर्नाटक के प्रकाश शरन ने अभ्युदय सिंह को सीधे मुकाबले में 8-0 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कर्नाटक के प्रकाश शरन यूपी के क्षितिज राज को 9-4 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। यूपी के फैज ने माधव को 9-1 से मात दी, वहीं यूपी आरव भास्कर ने तेलंगाना के सिद्धार्थ को 9-1 से मात देकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। यूपी के सानिध्य ने वंशराज को सीधे मुकाबले में 9-1 से मात दी।
लड़कियों के मुकाबले में पहलो मुकाबला म.प्र. के नव्या कौशल और यूपी पारिग्या यादव के बीच हुआ, जिसमें सीधे मुकाबले में नव्या ने पारिग्या को 9-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। वहीं दूसरा मुकाबला यूपी की अरूंधती और संस्कृति के बीच हुआ, जिसमें सीधे मुकाबले में अरूंधती ने 9-1 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अगला मुकाबला यूपी के ऐराह और तेलंगाना की जोहा के बीच हुआ, जिसमें सीधे मुकाबले में ऐराह ने 9-2 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। यह मुकाबला मंगलवार को भी आगे जारी रहेगा।







