लखनऊ, 27 जनवरी 2021: प्रतिभाशाली छात्रा खुशी श्रीवास्तव ने गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर नई दिल्ली में राजपथ पर एन.सी.सी. परेड में प्रतिभाग कर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है।
इस परेड में प्रतिभागी एन.सी.सी. कैडेट की 200 सदस्यीय टीम में खुशी श्रीवास्तव लखनऊ से चयनित होने वाली वह इकलौती प्रतिभागी है जबकि पूरे उत्तर प्रदेश से मात्र 13 बालक-बालिकाओं को परेड हेतु चुना गया था।
संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने छात्रा की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सी.एम.एस. कानपुर रोड व गोमती नगर कैम्पस ‘विप्रो अर्थियन अवार्ड’ से होंगे सम्मानित
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड व गोमती नगर कैम्पस को राष्ट्रीय स्तर पर अत्यन्त प्रतिष्ठित ‘विप्रो अर्थियन अवार्ड’ हेतु चयनित किया गया है। इन दोनों कैम्पसों की छात्र टीम को पचास-पचास हजार रूपये के नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
सी.एम.एस. के दोनों कैम्पसों की छात्र टीम को यह पुरस्कार सस्टेनबिलिटी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया जा रहा है जिन्होंने अपने शोध एवं प्रस्तुतिकरण से हरित क्रान्ति हेतु जागरूकता प्रवाहित करने के साथ ही बड़े ही अनूठे ढंग से जनमानस को ‘रि-साइकिल, रियूज एण्ड रिड्यूज पलूशन’ हेतु प्रेरित किया है।
उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि फाइनल राउण्ड के उपरान्त देश भर के टाॅप 20 स्कूलों को इस अवार्ड हेतु चयनित किया गया है, जिसमें सी.एम.एस. के दोनों कैम्पसों का चयन हुआ है।







