ओलम्पिक खेल संघ के महासचिव आनन्देश्वर पांडेय भी रहे मौजूद
प्रदेश में युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रमुख सचिव खेल कल्पना अवस्थी ने खेल संघों के साथ बैठक की। इस बैठक में खेल निदेशक डाक्टर आरपी सिंह, उप सचिव भूपेन्द्र बहादुर सिंह, उप निदेशक खेल एसएस मिश्रा, अध्यक्ष ओलंपिक संघ विराज सागर दास, उ.प्र ओलम्पिक संघ के महासचिव डाक्टर आनन्देश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे। इसमें प्रमुख सचिव ने सुझाव दिया कि प्रदेश में खेल का ऐसा माहौल बनाया जाय, जिससे खिलाड़ी खेल को अपने कैरियर के रूप में अपनाएं। खेल का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक खिलाड़ियों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करायी जाय।
उन्होंने कहा कि अन्य विभागों द्वारा जनपद में सृजित खेल अवस्थापनाओं का समुचित उपयोग करने के लिए सम्पर्क किया जाय तथा पारस्परिक सहयोग से खेल गतिविधियां संचालित करायी जायें। खेलो इंडिया एप का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाय, जिससे खिलाड़ियों से अपेक्षा की गयी कि अपने खेल के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों का विवरण ऐप पर अपलोड कराया जाय। इसके साथ ही समस्त पदाधिकारियों से तीन माह के भीतर समस्त प्रदेशीय खेल संघ प्रदेश के जनपदों का कम से कम 75 प्रतिशत जिला इकाईयों के गठन कर देने की अपेक्षा की गयी। इसके साथ ही गठन की गयी इकाइयों के पदाधिकारियों के नाम भी निदेशालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया।
आनंदेश्वर ने प्रदेश को चार जोन में बांटेने की दी सलाह
ओलंपिक संघ के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने बताया कि प्रदेश के जिलों को चार जोन में बांटकर खेल अवश्थापनाओं का विकास किया जाय। इसके साथ ही जिला इकाइयों के गठन के संबंध में एक कमेटी गठित की जाय। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छह माह पर खेल संघ की बैठक आयोजित करना सुनिश्चित होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में यूथ नेशनल गेम्स आयोजित कराने की मांग की।







