बाबू बनारसी दास महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गये दो लीग मैच
लखनऊ के बाबू बनारसी दास महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो मैच खेले गये। इसमें जसबीर सिंह की टीम ने आस्कर हसन को 62 रन से मात दी। वहीं दूसरा लीग मैच मोहम्मद नवाब एक्सआई और प्रताप सिंह एक्सआई के बीच खेला गया, जिसमें मोहम्मद नवाब की टीम नौ विकेट से विजयी रही।
मल्टी एकेडमी सेंटर के मैदान पर जसबीर व आस्कर के बीच 24 ओवर के खेले गये मैच में आस्कर ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जसबीर की टीम ने निर्धारित ओवर में पांच विकेट खोकर 151 रन बनाये। जसबीर सिंह टीम की आरजू सिंह ने 11 चौकों की मदद से 55 बाल पर 63 रन बनायीं। वहीं सलामी बल्लेबाज उर्मीला 18 रन पर ही आउट हो गयी। अंशु तिवारी ने सात चौकों की मदद से 43 बाल पर 39 रन बनायीं। इस मैच में आरजू को मैन आफ द मैच का खिताब मिला। वहीं अंसरी हसन की टीम 24 ओवर में ही 89 रन बनाकर आउट हो गयी और जसबीर की टीम 62 रन से विजयी रही।
दूसरा मैच मो. नवाब व प्रताप सिंह के बीच 35 ओवर को डाक्टर अखिलेशदास गुप्ता स्टेडियम में खेला गया। इसमें प्रताप सिंह ने टास जीतक पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। चार विकेट खोकर निर्धारित ओवर में टीम ने 147 रन बनाये। इसमें सबसे ज्यादा सलामी बल्लेबाज शशिबाला ने चार चौका व एक छक्का की मदद से 66 रन बनायी। वहीं शोम्या ने 23 रन बनाये। नवाब की टीम ने 27वें ओवर में ही एक विकेट गवांकर 148 रन बना लिये और मैच को नौ विकेट से टीम जीत गयी। शिवप्रिया पांडेय ने सर्वाधिक 65 बनायी। इस मैच में शिव प्रिया को ही मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया।







