पाँच दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय साहित्यिक-साँस्कृतिक महोत्सव का हुआ उद्घाटन
लखनऊ, 5 फरवरी 2021: पाँच दिवसीय साहित्यिक- साँस्कृतिक महोत्सव ‘यूफोरिया-2021’ का वर्चुअल उद्घाटन आज मुख्य अतिथि श्री बृजेश पाठक, कानून एवं न्यायमंत्री, उ.प्र. ने सी.एम.एस में किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री पाठक ने कहा कि साहित्य व संस्कृति ही भावी पीढ़ी का निर्माण करती है।

उन्होंने कहा की गीत, संगीत, कला, साहित्य सभी छात्रों को मानवता की भलाई हेतु संकल्पबद्ध करने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है, इसके लिए मैं सी.एम.एस. परिवार को बधाई देता हूँ। श्री पाठक ने कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक-साँस्कृतिक महोत्सव छात्रों में एक नया आत्मविश्वास जगाते हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि यह अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव न सिर्फ ज्ञान व कला का अद्भुद संगम बनेगा अपितु भावी पीढ़ी के बीच विचारों के आदान-प्रदान का सर्वोत्तम मंच साबित होगा। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में छात्रों को विभिन्न देशों की संस्कृति व साहित्य से परिचत होन चाहिए, क्योंकि यही वह जरिया है जिससे विश्व एकता व शान्ति का संदेश सारे विश्व में प्रवाहित किया जा सकता है।







