Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    डाक विभाग की अखिल भारतीय कैरम टूर्नामेंट का समापन

    ShagunBy ShagunFebruary 13, 2021 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 591

    लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 09 फरवरी से चल रही 25 वीं अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता का समापन समारोह 13 फरवरी को महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार, उ.प्र. आनंद कुमार के मुख्य आतिथ्य तथा द्रोणाचार्य एवं यशभारती से सम्मानित, पैरा-बैडमिंटन टीम के राष्ट्रीय कोच गौरव खन्ना के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तर प्रदेश कौशलेंद्र कुमार सिन्हा ने की। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त प्रिंसिपल चीफ पी.एम.जी. एसपी ओझा, पोस्टमास्टर जनरल कानपुर विनोद कुमार वर्मा, पोस्टमास्टर जनरल बरेली परिक्षेत्र संजय सिंह, पोस्टमास्टर जनरल वाराणसी परिक्षेत्र कृष्ण कुमार यादव, पोस्टमास्टर जनरल लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र विवेक कुमार दक्ष, महाप्रबन्धक (वित्त) आर के वर्मा तथा निदेशक डाक सेवाएं (मु) मो. शाहनवाज अख्तर मंच पर उपस्थित रहे।

    इस टूर्नामेंट में मेजबान उत्तर प्रदेश समेत 17 परिमण्डलों के 144 खिलाडियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के दौरान टीम और व्यक्तिगत स्तर के कुल 330 मैच खेले गये। टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष पोस्टमास्टर जनरल कानपुर विनोद कुमार वर्मा ने टूर्नामेंट की रिपोर्ट पढ़ी तथा टूर्नामेंट की विस्तृत जानकारी दी।

    महिला संवर्ग के टीम चैम्पियनशिप में महाराष्ट्र टीम विजयी रही तथा तेलंगाना व तमिलनाडु की टीमें दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं पुरुष संवर्ग के टीम चैम्पियनशिप में तमिलनाडु की टीम विजयी रही एवं असोम दूसरे व मेजबान उत्तर प्रदेश तीसरा स्थान पाने में सफल रही।

    महिला संवर्ग के युगल चैम्पियनशिप में तेलंगाना की यू. सविता देवी व ए.रामश्री की जोड़ी विजयी रही तथा महाराष्ट्र की सोनल मेहर व भाग्यश्री राने दूसरे व तमिलनाडु की आशा पद्मनाभन व मुमताज़ बेगम की जोड़ी तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष संवर्ग के युगल चैम्पियनशिप में कर्नाटक के बी.राजेश व जे.एन. श्यामसुंदर की जोड़ी विजयी रही तथा तमिलनाडु के सी. भारतीदासन व किशोर कुमार की जोड़ी दूसरे व उत्तर प्रदेश के इमरान खान व मो. ओवैस की जोड़ी तीसरे स्थान पर रहीं।

    महिला संवर्ग के एकल चैम्पियनशिप में आंध्र प्रदेश की आर.विनीता चैम्पियन बनीं तथा तेलंगाना की यू. सविता देवी उपविजेता व महाराष्ट्र की सोनल मेहर तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं पुरुष संवर्ग के एकल चैम्पियनशिप में तमिलनाडु के एम सुमन विजयी रहे तथा कर्नाटक के जे एन श्यामसुंदर उपविजेता रहे। बिहार के जलज कुमार तीसरे स्थान पर कब्ज़ा करने में सफल रहे।

    #अखिल भारतीय कैरम टूर्नामेंट
    Shagun

    Keep Reading

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    Veer Abdul Hamid's 93rd Birth Anniversary: ​​Patriotic Celebrations at Zanana Park.

    वीर अब्दुल हमीद की 93वीं जयंती: ज़नाना पार्क में देशभक्ति का जश्न

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    July 16, 2026
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading