Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    प्रोमिसिंग प्लेयर अवार्ड से कई खिलाड़ी हुए सम्मानित, फ्रेंच मार्शल आर्ट स्वात की जल्द होगी स्टेट चैंपियनशिप

    ShagunBy ShagunFebruary 14, 2021 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 628

    उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने स्वात एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों को मान्यता प्रमाणपत्र भी प्रदान किया

    लखनऊ, 14 फरवरी 2021: देश में फ्रेंच मार्शल आर्ट स्वात के आगमन को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन अपनी फाइटिंग स्किल के चलते इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। इसको देखते हुए स्वात एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने योजना बनाई है कि अगले दो महीने के अंदर यूपी में एक टेक्नीकल रेफरी सेमिनार कराया जाएगा। रविवार को एसोसिएशन की बैठक हुई। इस अवसर पर कुछ खिलाड़ियों को प्रोमिसिंग प्लेयर अवार्ड ऑफ उत्तर प्रदेश-2021 प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    इस बारे में जानकारी देते हुए स्वात एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज दीक्षित और महासचिव केबी पंत ने बताया कि जल्द ही यूपी में स्वात की स्टेट चैंपियनशिप भी करायी जाएगी, जिससे इस आर्ट की स्किल से यूपी के खिलाड़ी रूबरू हो सके। इस दौरान उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने स्वात एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों को मान्यता प्रमाणपत्र भी प्रदान किया।

    इस अवसर पर पर गंगा दत्त पंत (स्वात), रूद्र भारद्वाज (स्वात), इंद्रजीत (स्वात), रणवीर सिंह सोढ़ी (स्वात), यश कुमार यादव (स्वात), मंजरी दुबे (स्वात), निकिता नेगी (डांस स्पोर्ट्स), कृष्णा चौहान (डांस स्पोर्ट्स), सीजा राय (डांस स्पोर्ट्स), अंश पाण्डेय (साइकिलिस्ट), रत्नेश सिंह (साइकिलिस्ट) अखिल सिंह (साइकिलिस्ट), जय तिवारी (साइकिलिस्ट), शाश्वत त्रिपाठी (फुटबॉल) को प्रोमिसिंग प्लेयर अवार्ड ऑफ उत्तर प्रदेश से सम्मानित किया गया।

    अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज दीक्षित ने बताया कि अभी कोरोना प्रोटोकाल के चलते जिन नियमों के चलते आयोजन की अनुमति है, उसके साथ चैंपियनशिप कराएंगे। हालांकि अभी काम्बैट इवेंट की अनुमति नहीं है लेकिन उम्मीद है कि जैसे-जैसे चीजे सामान्य होगी इसकी भी मंजूरी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि टेक्नीकल सेमिनार और स्टेट चैंपियनशिप के लिए जल्द ही तारीख का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर आनंद किशोर पाण्डेय (सह सचिव, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) को एसोसिएशन का स्पोर्ट्स कमीशन का चेयरमैन बनाने का भी ऐलान किया।

    महासचिव केबी पंत ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी स्वात एसोसिएशन की 15 जिले में यूनिट है। इसके साथ ही यूपी के कई खिलाड़ियों नेे इंटरनेशनल स्तर भी स्वात में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अभी हमारी दस जिलों-लखनऊ, बाराबंकी, लखीमपुर-खीरी, बहराईच, आगरा, गौतमबुद्धनगर, गाजीपुर, फैजाबाद, औरेया और कानपुर में विधिवत गठन हो गया है। उन्होंने बताया कि स्वात एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज दीक्षित (पूर्व कुलपति, राममनोहर लोहिया यूनिवर्सिटी अयोध्या) बनाए गए है।

    इसके साथ केबी पंत महासचिव, कमल जोशी कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, सुधीर कुमार शर्मा मुख्य प्रशिक्षक और सतेंद्र कुमार त्रिपाठी व अमित कुमार सिंह कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए है।

    उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में इस फ्रेंच मार्शल आर्ट का तेजी से प्रचार हो रहा है और उन्होंने स्वात एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामना दी।

    Shagun

    Keep Reading

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    Veer Abdul Hamid's 93rd Birth Anniversary: ​​Patriotic Celebrations at Zanana Park.

    वीर अब्दुल हमीद की 93वीं जयंती: ज़नाना पार्क में देशभक्ति का जश्न

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026
    Media's 'feat' regarding the cartoon—

    कार्टून की बात में मीडिया का पराक्रम –

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading