समाजवादी पार्टी ने फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज विधायक हरिओम सिंह यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों को आरोप लगाकर छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सपा का आरोप है कि वे भाजपा से साठगांठ कर पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त हैं।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार विधायक सिरसागंज हरीओम सिंह यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने तथा भाजपा से साठगांग करने के कारण सपा से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है।







