कालिका प्रसाद मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टी-20 का आगाज: आगरा को केपी मिश्रा ने हराया
लखनऊ, 17 फरवरी 2021: कालिका प्रसाद मिश्रा क्रिकेट मेमोरियल टी-20 का आगाज बुधवार को हो गया। पहले दिन चार महिला टीमों के बीच एनआर स्टेडियम चारबाग में मैच आयोजित हुए। पहले मैच में केपी मिश्रा एक्सआई की टीम ने आगरा नौ रन से मात दी। वहीं सीए-एल एक्सआई की टीम ने इनिवेशन एक्सआई टीम को 42 रन से मात दी।
सीए-एल की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रन बनाई। इसमें सर्वाधिक 81 रन सलामी बल्लेबाज व टीम की कैप्टन शशिबाला ने बनाये। इनोवेशन की टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट खोकर 92 रन ही बना सकी और सीए ने 42 रन से मैच को जीत लिया। इस मैच में मैन आफ द मैच का खिताब शशि बाला को दिया गया।
दूसरे मैच में आगरा की टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। केपी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 96 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज स्नेह प्रभा ने सर्वाधिक 26 रन, जबकि टीम की कप्तान कोमल होरा ने 25 रन बनाई। कांटे की टक्कर में आगरा की टीम 18वें ओवर में ही 87 रन बनाकर आउट हो गयी और केपी की टीम नौ रन से जीत गयी। इस मैच में मैन आफ द मैच का खिताब शुधा शुक्ला को दिया गया।







