लखनऊ नगर निगम क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को कानपुर महापौर एक्सआई और लखनऊ महापौर एक्सआई के बीच मैच खेला गया, जिसमें लखनऊ महापौर की टीम ने एक विकेट से कानपुर की टीम को हरा दिया।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गये इस मैच में टास जीतकर कानपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनायी। सर्वाधिक 30 रन आशिष सिंह ने बनाया, जबकि सलामी बल्लेबाज और टीम के कप्तान स्वर्ण सिंह ने 22 रन बनाये।
वहीं लखनऊ महापौर एक्सआई की टीम ने 24वें ओवर में ही नौ विकेट खोकर 155 रन बना लिया। सर्वाधिक 42 रन सौरभ सिंह ने बनाये। वहीं अनिल सिंह ने 26 रन बनाया। अंकित कुमार ने 23 रन बनाया। मुकेश सिंह ने 19 रन बनाया। मैन आफ द मैच का खिताब अनिल सिंह को दिया गया।







