लखनऊ, 04 मार्च 2021: सात मार्च से शुरू होने वाली भारत और द. अफ्रीका महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इकाना सजकर तैयार हो चुका है। भारत की महिला खिलाड़ियों ने गुरुवार को भी स्टेडियम में जाकर जमकर अभ्यास किया।

इस संबंध में इकाना के मीडिया प्रभारी गौरव ने बताया कि भारतीय टीम की खिलाड़ी सुबह से ही स्टेडियम पहुंच गयी और दिनभर मैच का अभ्यास करती रहीं। स्टेडियम की पीच को पहले से ही ठीक किया जा चुका है। लाइट व अन्य व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित हो गयी हैं। हर दिन वहां की व्यवस्था को सुचारू रूप से किया जा रहा है। मैच को लेकर भारत और द. अफ्रीका की महिला खिलाड़ियों के बीच काफी उत्साह है।








1 Comment
You got a very excellent website, Glad I observed it through yahoo.