इसे कहते हैं किस्मत का चमक जाना ! बैंकॉक के थाईलैंड में एक महिला बैठे-बैठाए करोड़पति बन गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार समुद्र किनारे टहलते हुए महिला को व्हेल मछली की उल्टी मिली है। इसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपए आँकी गयी है।
बता दें कि सिरीपोर्न नियामरिन नाम कि महिला बारिश थमने के बाद समुद्र किनारे टहल रही थीं। तभी उन्होंने देखा कि तट पर एक बड़ा सा टुकड़ा पड़ा है। पास जाकर जांच करने पर उसमें से मछली की बू आई। इसके बाद वह इसे घर ले आईं। उसने पड़ोसी को दिखाया तो उन्होंने बताया कि वह चीज क्या है और कितनी कीमती है।







