लखनऊ डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन और प्रिसिशन चेस अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 15 वी लखनऊ डिस्ट्रिक्ट चेस चैंपियनशिप (ओपन) 2021-22, 13 मार्च से प्रिसिशन चेस अकादमी, 51, शिवाजी मार्ग, लखनऊ में प्रारंभ होगी।
चैंपियनशिप में बेहतर खिलाड़ियों का चयन करने के लिए खिलाड़ियों को दो ग्रुप में विभाजित किया जायेगा दोनों ग्रुप में स्विस सिस्टम के आधार पर 5 चक्रों की प्रतियोगिता द्वारा दोनों ग्रुप के प्रथम 4-4 खिलाड़ियों को लीग प्रतियोगिता में प्रवेश मिलेगा।
8 खिलाडियों की लीग प्रतियोगिता द्वारा प्रथम 4 खिलाड़ियों का चयन होगा जो आगामी 3 अप्रैल से मथुरा में होने वाली स्टेट चैंपियनशिप में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चैंपियनशिप की कुल पुरस्कार राशी 5000/- रूपए, और प्रविष्टि शुल्क 300/- रूपए है। खिलाडी अपनी प्रविष्टि 12 मार्च तक करा सकते है अन्य जानकारी के लिए 9839001533 पर संपर्क कर सकते है।







