लखनऊ, 15 मार्च 2021: श्रीमती लीला घोष मेमोरियल टूर्नामेंट में सोमवार को एनवाईसीसी और ध्रुव स्पोर्ट्स प्रमोशन के बीच लीग मैच खेला गया। इसमें एनवाईसीसी ने पांच विकेट से मैच को जीत लिया।
35 ओवर के इस मैच में ध्रुव स्पोर्ट्स टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाकर 29वें ओवर में आल आउट हो गयी। इसमें सर्वाधिक 28 रन सिद्धार्थ सिंह ने बनाये। वहीं प्रणव ने 13 रन, अमन ने 16 रन, अश्वनी गुप्ता ने 11 रन का योगदान दिया। एनवाईसीसी के गेंदबाज अफ्तार ने तीन विकेट लिये। वहीं अमन व प्रतीक ने दो-दो विकेट लिये।
एनवाईसीसी के टीम ने 27 ओवर में पांच विकेट खोकर 126 रन बना लिये। सर्वाधिक 43 रन प्रतीक गुप्ता ने बनाये। वहीं अरूण कुमार ने 34 रन, अनिल ने 13 रन, अमन ने 12 रन का योगदान दिया। मैन आफ द मैच का खिताब प्रतीक गुप्ता को दिया गया।







