लखनऊ, 15 मार्च 2021: मुमताज बेगम खान मेमोरियल टूर्नामेंट के लीग मैच में अन्नपूर्णा क्रिकेट क्लब ने क्रिएटिव इलेवन को सात विकेट से हरा दिया। इस मैच में मैन आफ द मैच का खिताब अन्नपूर्णा के पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज विवेक को दिया गया।
क्रिएटिव इलेवन टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 94 रन बनाकर 32 ओवर में आल आउट हो गयी। इसमें सर्वाधिक 30-30 रन का योगदान आशुतोष दीक्षित और अभय सिंह ने दिया। इसके बाद 13 रन वैभव ने बनाये। वहीं अन्नपूर्णा टीम के गेंदबाज विवेक यादव ने 14 रन देकर पांच विकेट लिये, जबकि अभिनेश व रीतिक ने दो-दो विकेट लिये।
अन्नपूर्णा की टीम ने तीन विकेट खोकर 10ओवर में ही 98 रन बनाकर मैच को सात विकेट से जीत लिया। सलामी बल्लेबाज विशाल ने 17 रन बनाये। वहीं सुशील सिंह ने तीन चौका व पांच छक्का की मदद से 46 रन का योगदान दिया।







