Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    53 गेंदों पर शाद खान ने बनाये 110 रन, शिया कालेज पहुंचा फाइनल में

    ShagunBy ShagunMarch 16, 2021 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 698

    एसआरएम कालेज को 192 रन से हराया, शिया के गेंदबाज सैयद मुर्तजा ने झटके छह विकेट, मुर्तजा को मिला “मैन आफ द मैच ” का खिताब

    शिया पीजी कालेज लखनऊ द्वारा आयोजित खतीब-ए-अकबर मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर इंटर कालेजिएट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शिया पीजी कालेज और एसआरएम कालेज के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें शिया कालेज ने खेल के हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एसआरएम कालेज पर 192 रनों के विशाल अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की।

    सेमीफाइनल मुकाबले में एसआरएम कालेज ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उसके लिए सही नहीं साबित हुआ। शिया कालेज की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 233 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें शाद खान ने 53 गेदों में सर्वाधिक 110 रन बनाये। जवाब में उतरी एसआरएम कालेज की टीम मात्र नौ ओवर ही खेल सकी और पूरी टीम 41 रन बनाकर आउट हो गई। शिया कालेज की तरफ से सर्वाधिक 6 विकेट हासिल करने वाले सैयद मुर्तुजा हसन को ‘मैन आॅफ द मैच’ घोषित किया गया।

    टूर्नामेंट का दूसरा मैच बीएसएनवी कालेज और मुमताज पीजी कालेज के बीच खेला गया। बीएसएनवी कालेज ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पूरी टीम 18.3 ओवर में 57 रन ही बना सकी। जवाब में मुमताज कालेज की टीम ने मात्र दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुमताज की तरफ से मात्र 6 रन देकर 3 विकेट हासिल करने वाले शशांक वर्मा को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।

    खेल निदेशक डाॅ. कुंवर जय सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट का अगला सेमीफाइनल कल बुधवार को जेएनपीजी कालेज और मुमताज कालेज के बीच में खेला जायेगा। इसमें विजेता टीम के साथ 19 मार्च को फाइनल मैच खेला जायेगा। शिया पीजी कालेज ने सेमीफाइनल मुकाबले को जीतकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है।

    Shagun

    Keep Reading

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026
    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    July 1, 2026
    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    July 1, 2026
    Ram Mandir offering theft: "Only small fish caught; the big crocodiles are still at large"

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: “सिर्फ छोटी मछलियां पकड़ी गईं, बड़े मगरमच्छ अभी बाकी”

    July 1, 2026
    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading