Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल»क्रिकेट

    अपना हुनर दिखाने के लिए बेहतर मंच है बीसीएल: वेंकटेश प्रसाद

    ShagunBy ShagunMarch 21, 2021 क्रिकेट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 618

    पटना, 21 मार्च 2021 : बिहार क्रिकेट लीग का तीसरे मुकाबले में आज भागलपुर बुल्‍स ने गया ग्‍लेडियेर्ट्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भागलपुर बुल्‍स के अंकित सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्‍होंने 47 बॉल खेलकर 70 रन बनाये। उन्‍होंने अपनी इस आतिशी पारी में 4 चौके और 3 छक्‍के भी लगाए, जिससे उनकी ने टूर्नामेंट में जीत का आगाज किया। इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद भी मौजूद रहे, जिन्‍होंने इस टूर्नामेंट को बिहार के खिलाडि़यों के लिए सार्थक बताया।

    वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट्स तमिलनाडु, मुंबई के बाद अब बिहार में भी हो रहे हैं। यह आयोजन बिहार के खिलाडियों को अपना हुनर दिखाने का बेहतर मंच है। 30 साल पहले 1991 में मैंने रोजर बिन्‍नी की कप्‍तानी में बिहार के खिलाफ मैच खेला था। तब से अब तक बहुत बदलाव आये हैं। इस मैच को आईपीएल के टायलेंट स्‍काउट भी देख रहे होंगे। बिहार के खिलाडियों के लिए यह अच्‍छा मौका है। वे यहां अपने हुनर का प्रदर्शन जमकर करें। कौन जानता है आगे बिहार के‍ खिलाड़ी आईपीएल से लेकर टीम इंडिया तक खेल सकते हैं।

    भागलपुर बुल्‍स ने गया ग्‍लेडियेर्ट्स को 7 विकेट से हराकर किया जीत का आगाज

    इससे पहले टॉस हारकर गया ग्‍लेडियेर्ट्स ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 143 रन बना सकी। गया ग्‍लेडियेर्ट्स की तरफ से सबसे ज्‍यादा रन पियूष कुमार सिंह ने बनाया। पियूष ने टीम की खराब शुरूआत के बाद 33 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्‍कों की मदद से 54 रन बनाये। भागलपुर बुल्‍स की तरफ से शशि शेखर ने 4 ओवरों में 15 रन देकर 3 विकेट लिये। प्रशांत कुमार सिंह ने 2 और मुकेश कुमार व ऋषव राज ने एक – एक विकेट लिये।

    वहीं, लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी टीम भागलपुर बुल्‍स ने इस आसान लक्ष्‍य को महज 3 विकेट खोकर 17.5 ओवरों में 147 रन बना कर टूर्नामेंट में जीत का आगाज किया। भागलपुर बुल्‍स की ओर से अंकित सिंह की 70 रन (7 चौका – 3 छक्‍का), बिश्‍वजीत गोपाला की 30 रन (5 चौका – 1 छक्‍का) और विकास रंजन की 33 रनों (4 चौका – 1 छक्‍का) की मदद से आसान जीत दर्ज कर लिया। गया ग्‍लेडियेर्ट्स की ओर से सचिन कुमार सिंह ने 2 और सकीबुल हसन ने 1 विकेट लिये।

    इस मैचे में फील्‍ड अंपायर अतानु सरकार (CAB) और प्रशांत घोष (CAB) थे। थर्ड अंपायर तरविंदर सिंह (BCA) और मैच रेफरी रवि शंकर सिंह थे। इस मैच का लाइव प्रसारण यूरो स्पोर्ट्स पर हुआ। चौथा मैच अभी अंगिका एवेंजर्स बनाम दरभंगा डायमंड्स के बीच जारी है।

    Shagun

    Keep Reading

    The rhythm of Argentine football—now in India with Jagdale!

    अर्जेंटिना फुटबॉल की धुन, अब भारत में जगदाले के साथ!

    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    A New Chapter in Mumbai Women's Cricket as Thane Skyrisers Begin Their Journey in Style Thane Skyrisers Make a Strong Start in the W20 League

    ठाणे स्काईराइजर्स का धमाकेदार एंट्री! महिला क्रिकेट में नया तूफान

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Chilling rabies case in Canada: Bat lands on face of sleeping 11-year-old boy; death follows weeks later

    कनाडा में रेबीज का डरावना मामला: सोते हुए 11 साल के बच्चे के चेहरे पर बैठा चमगादड़, कुछ हफ्तों बाद मौत

    July 2, 2026
    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    July 2, 2026
    Disha Patani Set to Win Hearts in Awarapan 2

    दिशा पाटनी का सबसे रहस्यमयी अवतार!

    July 2, 2026
    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    July 2, 2026

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    July 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading