भारत ने श्रीलंका को दिया 217 रन का विशाल लक्ष्य, एशियाई खेलों के महिला क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नई दिल्ली। एशियाड महिला टी-20 फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंका के खिलाफ तूफानी अंदाज दिखाते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके साथ ही भारत ने एशियाई खेलों के महिला क्रिकेट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया।
महिला टी-20 फाइनल में भारत का धमाका, 216 रन का विशाल स्कोर
स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रन, जबकि शेफाली ने 29 गेंदों पर 48 रन की तेजतर्रार पारी खेली। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली। ऋचा ने महज 22 गेंदों में नाबाद 49 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 222.73 रहा।
अब श्रीलंका के सामने 217 रन का लक्ष्य है। भारतीय टीम स्वर्ण पदक से महज एक कदम दूर है।







