श्रीराम चंद्र शर्मा मेमोरियल टूर्नामेंट का लीग मैच
लखनऊ, 23 मार्च 2021: श्रीराम चंद्र शर्मा मेमोरियल टूर्नामेंट में मंगलवार को पेंथर क्रिकेट एकेडमी और भारत क्रिकेट क्लब के बीच लीग मैच खेला गया। पेंथर ने चार विकेट से मैच को जीत लिया।
पेंथर ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। भारत क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन बनाये। सर्वाधिक 45 रन विकास प्रधान ने बनाये और नाट आउट रहे। वहीं ऋषभ पाल ने 25 रन, हिमांशु पांडेय ने 21 रन, आकाश ने 19 रन का योगदान दिया। पेंथर के गेंदबाजों में अंकित और सुमित ने दो-दो विकेट लिये।
पेंथर की टीम छह विकेट खोकर 33 ओवर में ही 193 रन बनाते हुए चार विकेट से मैच को जीत लिया। इसमें सर्वाधिक समर्थ दीक्षित ने 90 रन बनाये। वहीं विकास सिंह ने 42 रन का योगदान दिया, जबकि ऋषभ ने 19 रन बनाये। वहीं सुमेर सिंह ने 14 रन बनाया। भारत के गेंदबाजों में आलोक और गौरव ने तीन-तीन विकेट लिये। इस मैच में 90 रन बनाने वाले पेंथर के बल्लेबाज समर्थ को मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया।







