गृहमंत्री अमित शाह बोलेँ व्यर्थ नहीं जायेगा बलिदान
बस्तर के बीजापुर जिले के तररेम में नक्सलियों ने पाशविकता की। हमले में 23 से अधिक जवान शहीद हुए है। नक्सलियों ने फोर्स के हथियार, कपड़े, खाने का सामान तक लूटा। नक्सली की संख्या 1200 से ज्यादा थी। फोर्स 500 के करीब थी।
तर्रेम थाना क्षेत्र के नक्सली लीडर हिड़मा के गांव टेकलागुड़ा बस्ती के पास शनिवार की दोपहर नक्सलियों ने एंबुश में फंसाकर फोर्स पर हमला कर दिया। इस हमले में कुल 24 जवान अब तक शहीद हुए हैं। जिनमे 8 डीआरजी, 6 एसटीएफ, 6 कोबरा बटालियन और बस्तर बटालियन से 2 जवानों की शहादत हुई है। हालांकि शहीद जवानों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं 31 घायल जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा। घटनास्थल पर कई जवानों के शव पड़े हुए हैं जिन्हें अब तक रिकवर नहीं किया जा सका है
नक्सलियों ने रॉकेट लांचर तक चलाये। ग्रेनेड भी चले।
दुर्भाग्य है कि हर बार की तरह सर्च के बाद लौटती टुकड़ी पर खुले में हमला किया। नक्सली ग्रामीणों के घरों की आड़ में छुप कर गोली चला रहे थे। शव 24 घण्टे से खुले में पड़े हैं। जवानों के शवों को चींटियां लगीं। जोकि बेहद शर्मनाक है।– पंकज चतुर्वेदी







