Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    Metro Station तक सिटी बसें यात्रियों को पहुंचाने का काम करेंगी

    ShagunBy ShagunAugust 30, 2017Updated:August 30, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 576

    लखनऊ। अगले महीने की पांच सितम्बर से लखनऊवासियों को मेट्रो की बड़ी सौगात मिलने वाली है। शहर में मेट्रो के संचालन की खबर से ही शहरवासियों में पहले दिन ही मेट्रो का सफर करने को लेकर बेहद उत्सुकता है। शहरवासियों को मेट्रो तक पहुंचने में आसानी हो इसके लिए लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज प्रबंधन ने तेजी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। सिटी बस से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग के बीच संचालित मेट्रो के लिए बनाए गए आठ मेट्रो स्टेशनों तक सिटी बसें आउटर इलाकों के निवासियों को पहुंचाने का काम करेंगी। बुधवार को सप्रू मार्ग स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर सिटी बस एमडी ने दोनों सिटी बस डिपो के एआरएम के साथ बैठक कर बसों के संचालन को लेकर बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

    Image result for city bus lucknowशहरवासियों के पास अगर अपना निजी साधन नहीं है और उन्हें मेट्रो से सफर करना है तो मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचने में उन्हें किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। सिर्फ उन्हें सिटी बसों की ओर रुख करना होगा। सिटी बसें यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचाएंगी। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एके सिंह ने बुधवार को यात्री सुविधा को ध्यान में रखकर गोमतीनगर डिपो के एआरएम डीके गर्ग और दुबग्गा डिपो के एआरएम शियाराम पांडेय के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि बैठक में अधिकारियों को साफ तौर पर मेट्रो स्टेशनों तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए सिटी बसों की हालत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग के बीच संचालित होने वाली मेट्रो के लिए अभी कुल आठ स्टेशन तैयार किए गए हैं। इन आठों स्टेशनों तक आउटर इलाकों में रहने वाले लोगों को सिटी बस समय पर पहुंचाएगी। एमडी ने बताया कि किसी यात्री को अगर ट्रांसपोर्टनगर मेट्रो स्टेशन तक रजनीखंड, बिजनौर, दुबग्गा या अन्य इलाकों से आना है तो वे सिटी बस 45 व 23 नंबर की सिटी बस पकड़कर आराम से मेट्रो स्टेशन पहुंच सकेंगे। इसके अलावा मोहनलालगंज से आने वाली बसें सीधे आलमबाग स्थित मेट्रो स्टेशन तक यात्रियों को पहुंचाने का काम करेंगी। इसी तरह बाराबंकी की तरफ से आने वाले यात्री जो सीधे चारबाग पहुंचते हैं उन्हें बाराबंकी से चारबाग मेट्रो स्टेशन तक आसानी से सिटी बसों की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि सुबह छह से रात 10बजे तक जो मेट्रो के संचालन का समय निर्धारित किया गया है इसी समय तक सिटी बसें भी संचालित की जाएंगी।

     

    Shagun

    Keep Reading

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading