Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    समाजवाद को सत्ता में लाना भी सार्थक समाज सेवा: शास्त्री

    ShagunBy ShagunMay 20, 2021Updated:February 4, 2022 इंडिया 17 Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,265

    राहुल कुमार गुप्त

    चित्रकूट, लखनऊ, 20 मई, 2021: एक साधारण सा नाम एडवोकेट रमेश चंद्र शास्त्री आज जरूर मीडिया के लिए नया हो सकता है, लेकिन जिनके मुख में सदा सभी के लिए एक मीठी सी मंद मुस्कान है, दिल में समाजवादी विचारों का समंदर है। सादगी का जो एक नया अध्याय सा है, जो हम उम्र युवाओं के अलावा हर उम्र के हर विचार धारा के लोगों को प्रभावित करता है वो चमक-धमक वाली मीडिया में जरूर साधारण और अंजाना हो सकता है। लेकिन बुंदेलखंड की वीर धरा से पूरब के आक्सफोर्ड तक इस युवा को सब प्यार से शास्त्री जी बुलाते हैं।


    कोरोना पीड़ितों के परिवारों को आर्थिक सहायता भी पहुंचाई जा रही है:

    ‘कोरोना गाइडलाइंस और वैक्सीनेशन के बारे में लोगों को हमारी टीम जागरूक कर रही है, आने जाने वाले जिन यात्रियों के पास मास्क और सैनैटाईजर नहीं हैं उन्हें ये चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं साथ ही कुछ बेहद जरूरतमंदों को गुप्त रूप से भी आर्थिक मदद की जा रही है। जिसमें हमारी टीम के लोगों का बहुत सहयोग मिल रहा है। इस आपदा के कम होने पर पूरे प्रदेश का भ्रमण कर समाजवाद के प्रति लोगों को जागरूक करना प्राथमिकता होगी, अभी यह कार्य सोशल मीडिया के माध्यम से वर्चुअल हो रहा है।’ – एडवोकेट रमेश चंद्र शास्त्री


    समाजवादी विचारों को जड़ों से मजबूत करने के लिए वो कई वर्षों से निरंतर जमीन पे एक बागवां की तरह, एक किसान की तरह मेहनत कर रहे हैं। जिससे अपने स्थानीय चित्रकूट जिले के अलावा आसपास के अन्य जिलों में भी इस युवा समाजवादी विचारक के साथ बहुत से लोग अनायास ही जुड़ जाते हैं। सभी छोटे-बड़ों को उचित सम्मान देकर आदर करने का सत्कार, शास्त्री जी की एक बड़ी खूबी है। इनके परिवार में एक बड़ी राजनैतिक पृष्ठभूमि भी रही, जिसका अभिमान इनको कभी नहीं रहा, सबके लिए हमेशा से सहज और सरल रहे।

    चित्रकूट में डाक्टर निर्भय सिंह पटेल के सानिध्य में समाजवादी पार्टी में सम्मिलित हुए एडवोकेट रमेश चंद्र शास्त्री और संतोष मौर्य। साथ में सपा के पदाधिकारी गण

    बात उत्तर प्रदेश और बिहार की राजनीति की हो और वहां जाति न आये, तो राजनीति भी अधूरी सी मानी जाती है। भले ही राजनीतिक दल कोई भी हो। एडवोकेट रमेश चंद्र शास्त्री भी पिछड़ी जाति से हैं और इनकी पकड़ अपनी बिरादरी में अच्छी खासी मानी जाती है। जिनका प्रतिशत उत्तर प्रदेश में काफी है। जो प्रदेश की राजनीति में एक परिवर्तन लाने के लिए पर्याप्त है। कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी एक जाति की कुशवाहा बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले शास्त्री जी समाज सेवा के अपने क्षेत्र के साथ हाल ही में 17 मई को अपनी वैचारिक पार्टी, समाजवादी पार्टी में सम्मिलित हुए हैं। ताकि 2022 में सामंती और संप्रदायवादी ताकतों को सत्ता से उतारकर समाजवाद की बयार फिर से प्रदेश में बहा सकें। जिससे आमलोगों में पुनः शुकून की खुशी देखी जा सके। शास्त्री जी के अनुसार यह एक बड़ी और सार्थक समाज सेवा होगी।

    समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, मऊ-मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व प्रत्याशी तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष रहे डाक्टर निर्भय सिंह पटेल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में इनके भी सीनियर रहे और इन्हीं की विचारधारा में ढल कर एडवोकेट रमेश चंद्र शास्त्री समाजवादी विचार धारा से ओत-प्रोत हो गए थे। अपने इन राजनीतिक गुरु के समक्ष शास्त्री जी ने सक्रिय रूप से राजनीति मेंं भी पदार्पण किया तथा अपने सैकड़ों मित्रों, समर्थकों और अन्य आमजन को सपा में जोड़ने के लिए तत्पर हो गए हैं। कोरोना की इस महाआपदा में लोगों की सेवा पहला लक्ष्य मान रहे हैं साथ ही लोगों को समाजवादी विचारों से अवगत करा रहे हैं। इस आपदा के बाद तुरंत ही सैकड़ों लोगों को सक्रिय सदस्य के रूप में सम्मिलित कराते हुए प्रदेश भ्रमण कर लोगों को सपा से जोड़ने का काम करेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Kept her husband's promise; in-laws gave their daughter-in-law a new life by embracing her as a daughter.

    पति के वादे को निभाया, सास-ससुर ने बहू को बेटी बनाकर दी नई जिंदगी

    17 Comments

    1. Satyendra Singh on May 20, 2021 3:04 pm

      Very good work

      Reply
    2. Arahul on May 22, 2021 8:50 pm

      बहुत सुंदर नेता जी

      Reply
    3. Sabina khan on May 27, 2021 10:41 am

      Neta ji kafi charchit vyakti hai, inki khyati bani rahe.

      Reply
    4. Suresh on June 1, 2021 11:09 pm

      सुपर नेता जी

      Reply
    5. Ramesh shashtri ji on June 1, 2021 11:12 pm

      Jai ho neta ji

      Reply
    6. Adv. Ramesh shashtri ji on June 1, 2021 11:14 pm

      Aap sabka abhar

      Reply
    7. Chitralekha on June 4, 2021 10:10 pm

      Bahut hi sarahniya karya neta jii

      Reply
    8. Rachit on June 4, 2021 10:11 pm

      OP GG Good work

      Reply
    9. Chitralekha on June 4, 2021 10:13 pm

      bahut hi sarahniya karya neta ji

      Reply
    10. Chitralekha on June 4, 2021 10:27 pm

      Bahut hi sarahniya karya neta jii nice

      Reply
    11. Narendra Kumar Kushwaha on June 9, 2021 6:21 pm

      Neta ji bahut behtrin , aap sanghars kariye ham aapke sath hain .

      Reply
    12. Vimlesh kumar on June 11, 2021 5:34 pm

      Nice neta ji hum aapke sath hai

      Reply
    13. Akhilesh Kumar on June 11, 2021 5:36 pm

      Nice neta ji

      Reply
    14. Ashish Maurya on June 15, 2021 8:30 am

      बहुत अच्छे नेता जी…मैं आपके विचार धारा से प्रभावित हुआ… जीवन के सफर में जो संघर्ष करते आगे बढ़ता जाता है,
      वही इंसान आगे चलकर मुकद्दर का सिकन्दर कहलाता है.

      Reply
    15. Satyam on November 22, 2021 5:58 pm

      Jai ho

      Reply
    16. marizonilogert on October 9, 2022 6:31 pm

      I do not even know the way I ended up right here, however I thought this publish was great. I don’t recognize who you are but certainly you’re going to a famous blogger if you happen to are not already 😉 Cheers!

      Reply
    17. massage deals on December 9, 2023 3:20 pm

      I will immediately take hold of your rss feed as I can’t find your email subscription link or newsletter service. Do you have any? Kindly permit me recognize in order that I may just subscribe. Thanks.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    July 12, 2026

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    July 12, 2026
    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    July 12, 2026
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading