Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेरक प्रसंग

    इंसानियत से बढ़कर कुछ नहीं

    By August 31, 2017 प्रेरक प्रसंग No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 682

    एक दिन, एक गरीब लड़का जो घर-घर जाकर अपना सामान बेचता था, ताकि वह अपने स्कूल की फीस दे सके. एक दिन ऐसे ही जब वो काम पर निकला, तो बहुत देर तक घूमते-घूमते उसे भूक लगने लगी. लेकिन आज जब उसने अपनी पोटली देखी तो उसमे कुछ भी नहीं था, शायद उसकी माँ उसे खाने का डिब्बा देना भूल गयी थी और उसे भूक भी बहुत लगी हुई थी।

    वो घर-घर सामान बेचने जाता और सोचता की यहाँ कुछ खाने के लिए मांग लू, पर उससे ये नहीं होता. दूसरे घर में जाकर भी वो कोशिश करता लेकिन उससे ये नहीं हो पाता. अंततः लड़के ने फैसला किया की अगले घर में जाकर खाने की बजाये पहले पानी के लिए पुछेंगा. जैसे ही उसने अगले घर का दरवाज़ा खटखटाया, एक औरत बाहर आई. उस औरत ने लड़के को देखते ही उसकी हालत का अंदाज़ा लगा लिया था. उस औरत ने उसके लिए एक बड़ा ग्लास भरके दूध लाया जिसे वह लड़का धीरे-धीरे पिने लगा. और पिने के बाद लड़के ने पूछा की, “इसके मुझे कितने पैसे आपको देने होंगे?” लेकिन उस औरत ने मुस्कुराते हुए कहा की, “किसी पर भी दयालुता दिखाने पर पैसे लेने नहीं चाहिए, इसलिए पैसे देने की कोई जरुरत नहीं है।”

    आज उस लड़के को इंसानियत से परिचय हुआ. उस लड़के ने दिल से उस महिला को धन्यवाद दिया, और वहा से निकल गया।
    जैसे ही उस लड़के ने वो घर छोड़ा, वो खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से और अधिक मजबूत महसूस कर रहा था. और भगवान् पर उसका विश्वास अब और भी ज्यादा बढ़ गया था ।
    बहुत साल बीत गये, अब वो छोटा लड़का एक बड़ा डॉक्टर बन गया था और अपने पेशे को बड़ी ही सहजता से निभा रहा था. एक दिन उसके अस्पताल में एक औरत को लाया गया था, जिसकी हालत बहोत ही गंभीर थी ।

    जब डॉक्टर को पता चला की ये औरत उसके पुराने शहर की है, तो वो उसे देखने तुरंत गया. डॉक्टर ने जब उसे देखा तो वो उन्हें पहचान गया. ये वही औरत थी जिसने उसकी मदद की थी, और एक ग्लास दूध भी दिया था.
    डॉक्टर ने पूरे जी जान से मेहनत की, और उस महिला के गंभीर स्वास्थ को भी ठीक कर दिया. उस महिला का बहुत ख्याल रखा गया और अंत में जब एक दिन वो पूरी तरह से ठीक हो गयी तो उन्हें छुट्टी दे दी गयी ।
    पर अब उस महिला को सबसे ज्यादा डर इस बात से लग रहा था की उसके इलाज का खर्चा बहुत ज्यादा हो गया होगा. वो इतने ज्यादा पैसे नहीं दे सकती थी.
    बिल थामते ही उसने जब पढ़ा, तो उसपर लिखा था, “फीस का भुगतान बहुत पहले ही कर दिया गया था, एक ग्लास दूध से ।”

    ये पढ़ते ही उसकी आखो से आसू बाहर आने लगे और उसने अपनी नम आखो से भगवान् का दिल से शुक्रिया अदा किया. क्यों की आज उसे भी इंसानियत के दर्शन हो चुका था.
    इसी तरह हमें भी अपने जीवन में लालच किये बिना दयावान बनकर, परोपकार करना चाहिये और एक दूसरे की मदद करनी चाहिये. तभी हम एक आदर्श राष्ट्र का निर्माण कर पाएंगे ।
    “ना मंदिर में है मौजूद,
    ना मस्जिद में छुपा है,
    जहा भी है इंसानियत,
    वही पर खुदा है”

    ♦♦♦♦♦

    Keep Reading

    अयोध्या में जब राम की चरणपादुका ले कर लौटे भरत

    जिन्दगी की ऐसी कोई बाधा नहीं जिससे कुछ प्रेरणा ना ली जा सके !

    मूर्तिकार का अहंकार

    व्यक्तित्व की पहचान

    नारद मुनि ने विष्णु भगवान से क्या माँगा और क्या मिला!

    बालक की भूल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026
    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    July 13, 2026
    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading