Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    अयोध्या में जब राम की चरणपादुका ले कर लौटे भरत

    ShagunBy ShagunJune 22, 2025 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 460

    प्रेरक रामकथा अंश : अजीत कुमार सिंह

    वन से वापस लौटकर भरत अपने शीश पर भइया राम की चरणपादुका ले कर लौटे अयोध्या की प्रजा अपने हृदय में राम का देवत्व ले कर लौटी माता कौसल्या अपनी आंखों में अपने पुत्र का विराट व्यक्तित्व ले कर लौटीं अपने बच्चों के हृदय में भरे निर्लोभ सेवाभाव को देख कर धन्य हुई माता सुमित्रा सन्तोष ले कर लौटीं पर जो कैकई ने पाया वह कोई न पा सका था अनायास ही हुए महापाप के बोझ से दब चुकी कैकई को जिन्होंने पल भर में ही अपराधमुक्त कर दिया था।

    कैकई ने उस मर्यादापुरुषोत्तम को सबसे पहले महसूस किया था उन्हें अनुभव हो रहा था कि कुछ ही वर्षों में उनका प्रिय बेटा जगतपिता के रूप में स्वीकार किया जाने वाला है वे अपनी आंखों में अपने करुणानिधान, मर्यादापुरुषोत्तम बेटे की मोहक छवि बसा कर लौटीं ज्येष्ठ की ओर आँख न उठाने की परम्परा से बंधी उर्मिला केवल अपने धर्मात्मा पति के लिए प्रेम लेकर गयी थीं वे लौटीं तो उनके पास उस प्रेम के अतिरिक्त कुछ अश्रु की बूंदे थीं जिनका मूल्य केवल वही जानती थीं तीर्थ की तीर्थयात्रा पूरी हो गयी थी भरत राममय होकर लौटे थे आते ही स्पष्ट कर दिया कि भइया राम यदि चौदह वर्ष का वनवास भोगेंगे, तो भरत भी उसी दशा में जिएंगे उन्होंने भी राम की ही भांति राजसी वस्त्र त्याग कर वल्कल धारण कर लिया।

    राजमहल से दूर राजधानी के बाहरी हिस्से में एक घास-फूस की कुटिया बनी, और तय हो गया कि अयोध्या का कार्यकारी सम्राट इसी कुटिया में बैठे बैठे प्रजा की सेवा करेगा सत्ता का महलों की जगह महात्माओं की कुटिया से संचालित होना ही रामराज्य के आगमन का प्राथमिक संकेत होता है अयोध्या इसे अनुभव करने लगी थी वन से लौटने के बाद भरत माताओं को महल तक पहुँचाने गए थे।

    वहीं उन्होंने तीनों माताओं को अपना निर्णय बताया सभी समझ रहे थे कि महात्मा दशरथ के पुत्र अपने वचन से डिगने वाले नहीं, यदि भरत ने ठान लिया है कि वे महल में नहीं रहेंगे तो फिर उन्हें कोई रोक नहीं सकता माताओं ने चुपचाप उनके निर्णय को स्वीकार कर लिया।

    भरत के पीछे शत्रुघ्न ने भी अपना निर्णय सुना दिया राम की परछाई बन कर लक्ष्मण वन को गए थे अब भरत की परछाई बन कर शत्रुघ्न भी उनकी सेवा में ही जाने को तैयार खड़े थे अपने ज्येष्ठ भ्राता के प्रति यह समर्पण की पराकाष्ठा संसार में केवल और केवल भारतीय परम्परा में दिखती है यह समर्पण ही उस कुल को संसार का सबसे प्रतिष्ठित कुल बना रहा था अयोध्या के राजमहल से चारो राजकुमार चौदह वर्ष के लिए लगभग निर्वासित हो गए थे यह हुआ था एक स्त्री के कह भर देने से यह आर्य इतिहास में स्त्रियों की शक्ति थी माताओं से आज्ञा लेने के बाद भरत पत्नी मांडवी से मिलने गए वे मांडवी को अपना निर्णय बताते इससे पूर्व ही उन्होंने कहा”आपने भी भइया की तरह कुटिया में साधु भेष में रहने का निर्णय लिया है न आर्यपुत्र मैं स्वयं आपसे यही कहने वाली थी इससे बेहतर और कुछ नहीं हो सकता निःसंकोच जाइये हम आपसे दूर रह कर भी हर क्षण आपके साथ रहेंगे” भरत चुपचाप देखते रह गए मांडवी को विदेह कुमारियाँ सबको आश्चर्य में डाल रही थीं ।

    Shagun

    Keep Reading

    Chowk Santoshi Mata Temple is the center of faith and belief

    आस्था और विश्वास का केन्द्र है चौक सन्तोषी माता मन्दिर

    Mother Poorvi Devi fulfills everyone's wishes.

    सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं माँ पूर्वी देवी

    नश्वर शरीर में ही आकार लेती शाश्वत चेतना!

    Uncontrolled flow of speech destroys relationships - Ashutosh Rana

    वाणी का अनियंत्रित प्रवाह संबंधों को मिटा देता है – आशुतोष राना

    जानो तो बुद्ध की सहजता सबसे सहज वरना अति जटिल

    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

    May 25, 2026
    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    May 24, 2026
    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    May 24, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading