Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    भाजपा जिस Dial 100 में भ्रष्टाचार की बात कर रही है उसे ISO 9001 सर्टिफिकेट मिल चुका है

    By August 31, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 486
    लखनऊ 31 अगस्त। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि कल पूर्वांचल के मुख्यकेन्द्र आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने किसानों और नौजवानों को सम्बोधित करते हुए उनसे परिवर्तन की नई ताकत बनकर उभरने का आह्वान किया। वैसे भी पूर्वांचल परिवर्तनों के कई कथानकों का गवाह बना है और आजमगढ़ ने इसमें अपनी प्रमुख भूमिका निभाई है। पूर्वांचल के इस भूभाग पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह विशेषतया गर्व करते थे।
     बात 1974 की है जब विधानसभा चुनावों में चौधरी चरण सिंह जी ने गाजियाबाद में अपनी पार्टी प्रत्याशी युवा नेता राजेंद्र चौधरी की चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा था कि आजमढ़, जौनपुर, गाजीपुर, जनपदों में मेरे प्रति वही लगाव है जैसा पश्चिमी जनपदों में है। इन चुनावों में चौधरी साहब को भारी सफलता मिली थी।
     आजमगढ़ की धरती वही हैं जहां चौधरी चरण सिंह के भरोसेमंद साथी श्री राम बचन यादव रहे है। श्री राम बचन यादव 1967 में संयुक्त विधायक दल की सरकार में, जब श्री चरण सिंह मुख्यमंत्री थे, मंत्री थे। वह 1980 ई0 में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी थे।
     ठीक वैसा ही भरोसा श्री अखिलेश यादव का आजमगढ़ पर है। 30 अगस्त 2017 को उनकी सभा में उमड़े जनसैलाब ने अखिलेश जी के विश्वास को पुख्ता किया है। इधर कई दशकों में इतना उत्साहित जनसमुदाय देखने को नहीं मिला। श्री अखिलेश यादव के मंच पर पहुंचते ही तुमुल हर्षनाद के साथ संपूर्ण वातावरण जिंदाबाद के नारों से गंूज उठा। श्री अखिलेश यादव का यहां मुख्यमंत्री से जननेता के रूप में परिवर्तित नेतृत्व दिख रहा था।
    श्री अखिलेश यादव आजमगढ़ गए थे पूर्वांचल के शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रदर्शित करने। उन्होंने कहा भी कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए किसानों के बेटे ही सीमा पर तैनात रहते हैं और अपनी शहादत से देशवासियों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। कारगिल युद्ध के एक शहीद राम समुझ यादव की प्रतिमा का उन्होंने अनावरण भी किया।
    पूर्वांचल की तमाम समस्याओं के प्रति गंभीर चिंता समाजवादी सरकार में तब मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने की थी। उन्होंने क्षेत्रीय असंतुलन दूर करने के लिए विशेष योजनाएं चलाई। पूर्वांचल एवं बंुदेलखंड के विकास के लिए विशेष निधि की व्यवस्थाएं की थीं।
     उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की उत्कृष्ट लालसा के साथ श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की प्रगति के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की। समाजवादी सरकार में पुलिस व्यवस्था में त्वरित सुधार के लिए डायल यूपी 100 पुलिस सेवा की सर्वाधिक प्रशंसा हुई है। भाजपा जिस डायल 100 में भ्रष्टाचार की बात कर रही है उसे यह जानना चाहिए कि डायल यूपी 100 आईएसओ 9001 सर्टिफिकेट पाने वाला देश का पहला कंट्रोल रूम बना है। यही व्यवस्था विश्व स्तरीय भी है।
     अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करने का काम अपने संबोधन में किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारे विकास विरोधी है। किसान, नौजवान, अल्पसंख्यक और महिलाए, व्यापारी, सभी त्रस्त है। अपराधी भयमुक्त हैं। देश की अर्थव्यवस्था संकट में हैं। नोटबंदी से कालाबाजारी रूकने के दावे झूठे साबित हो गए हैं। जीएसटी ने व्यापार जगत को बदहाल कर दिया है।
    पूर्व मुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि स्वास्थ्य-शिक्षा की जिम्मेदारी सरकारों की होती है। महिलाओं को कुपोषण से बचाने जापानी बुखार से गोरखपुर में मासूम बच्चों की हुई मौतों पर भाजपा सरकार का रवैया पूर्णतया संवेदनाशून्य रहा है। मुख्यमंत्री जी वहां दो दशकों तक सांसद रहे इसके बावजूद बच्चों की मौत का सिलसिला थमा नहीं है। समाजवादी सरकार में गंभीर बीमारियों कैंसर, हार्ट, लीवर, किडनी के मुफ्त इलाज एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिये डायल 108 एम्बुलेंस सेवा की व्यवस्था जनता के लिये राहतकारी कदम था। जननी सुरक्षा योजना भी चलाई थीं भाजपा सरकार इनमें अड़ंगा डालने का ही काम करती रही।
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 22 महीने में बनकर तैयार हो गई। वह इतनी प्रमाणिक है कि उस पर वायुसेना के लड़ाकू विमान भी उतारे गए हैं। इससे आगरा-लखनऊ की यात्रा 4 घंटे में पूरी हो जाती है। जिस मेट्रो रेल का उद्घाटन होने जा रहा है इसकी योजना और उसका कार्यान्वयन श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में हुआ है। प्रधानमंत्री जी तो बुलेट टेªन लाने की बात कर रहे है पर आम जनता को सामान्य यात्री सुविधाएं मिलती रहे, यही बड़ी बात है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading