Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    भाजपा थोड़ी सी बाढ़ राहत सामग्री बाँटकर फोटो मार्केटिंग कर रही है: कांग्रेस

    By September 1, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 487

    ‘लाखों की संख्या में परिवार बेघर हैं और हजारों की संख्या में गांव बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक सैंकड़ों की संख्या में बाढ़ से जनधन एवं पशुधन की हानि हो चुकी हैं और बाढ़ प्रभावित खुले आसमान में जीने के लिए विवश हैं  ऐसे में भाजपा थोड़ी सी बाढ़ राहत सामग्री बाँटकर फोटो मार्केटिंग कर रही है’ 


    लखनऊ 01 सितम्बर। प्रदेश में बाढ़ ने कहर बरपा दिया है और प्रदेश के लगभग 28 जिलों में आम जनता बाढ़ से प्रभावित है। लाखों की संख्या में परिवार बेघर हो गये हैं और हजारों की संख्या में गांव बाढ़ की चपेट में हैं। अब तक सैंकड़ों की संख्या में बाढ़ से जनधन एवं पशुधन की हानि हो चुकी हैं और बाढ़ प्रभावित खुले आसमान में जीने के लिए विवश हैं। हजारों एकड़ कृषि जलमग्न हो गयी है किसानों की धान की फसल बाढ़ में डूबकर बर्बाद हो गयी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की जनता भोजन, पानी और चिकित्सा के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है।

    प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने आज जारी बयान में कहा कि इस भीषण बाढ़ में राहत के नाम पर भारतीय जनता पार्टी थोड़ी सी राहत सामग्री के साथ फोटो खिंचाकर मार्केटिंग करने का काम बखूबी कर रही है। आम जनता की संवेदना से इनका दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं रह गया है।  प्रवक्ता ने कहा कि भीषण बाढ़ और गोरखपुर में सैंकड़ों नौनिहालों की दर्दनाक मौत से आम जनता का ध्यान हटाने के लिए कई हथकण्डे प्रदेश की भाजपा सरकार अपनाकर लोगों का ध्यान भटका रही है।   श्री पाण्डेय ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह तत्काल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर वहां के किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिये जाने के साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों के सभी प्रकार के सरकारी व सहकारी कर्जों को माफ किया जाये तथा इस दैवीय आपदा के चलते मरने वालों तथा बेघर हुए लोगों को समुचित मुआवजा प्रदान किया जाये।

    एलएस तोमर आकस्मिक निधन पर सांसद राजबब्बर ने जताया शोक

    लखनऊ 01 सितम्बर। राष्ट्रीय सहारा लखनऊ यूनिट के सम्पादक एवं यूनिट हेड श्री मनोज तोमर के पूज्यनीय पिता श्री एलएस तोमर (80वर्ष) की आज बीमारी के चलते एसजीपीजीआई में आकस्मिक निधन पर उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी है।

     ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर राजबब्बर ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

    लखनऊ 01 सितम्बर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद ने प्रदेशवासियों विशेषकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। श्री बब्बर ने बधाई संदेश में कहा है कि बकरीद का यह त्योहार हम सभी को त्याग एवं बलिदान की प्रेरणा देता है।

    Keep Reading

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    राजेश कुमार बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

    eletricity

    पूर्व में जिन वित्तीय पैरामीटर को किया गया खारिज उन्हीं के आधार पर कैसे दाखिल कर दिया ए0आर0आर: उपभोक्ता परिषद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    May 20, 2026
    The realization of God in every pulse of nature.

    प्रकृति के हर स्पंदन में ईश्वर की अनुभूति

    May 20, 2026
    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    May 20, 2026
    Declare the Cow the National Animal, Grant the Bull Industrial Status! Arshad Khan's Sensational Letter to PM Modi

    गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, बैल को उद्योग का दर्जा! अरशद खान का पीएम मोदी को सनसनीखेज पत्र

    May 20, 2026
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading