Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    मोदी बढाते रहे है चिकित्सकों का उत्साह

    ShagunBy ShagunJuly 1, 2021 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 657

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    कोरोना संकट की शरुआत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिकित्सकों को महत्वपूर्व भूमिका का आकलन किया था। वह जानते थे कि इस संकट के दौरान चिकित्सक व अन्य मेडिकल स्टाफ अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य करेंगे। कोरोना की पहली लहर में तो खासतौर पर चिकित्सकों ने सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया था। बड़ी संख्या में चिकित्सक उस अवधि में अपने घर नहीं गए थे।

    नरेंद्र मोदी ने ताली थाली व दीप प्रज्ज्वलन का जो आह्वान किया था,उसका मनोवैज्ञानिक आधार था। नरेंद्र मोदी चाहते थे कि चिकित्सकों को यह लगे कि इस संकट के समय पूरा देश उनके साथ है। इसके अलावा यह भी सन्देश था कि कोरोना के विरुद्ध जंग में पूरे देश को एकजुट प्रयास करना है। नरेंद्र मोदी ने नेशनल डाॅक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों को संबोधित करने का निर्णय लिया। नरेंद्र मोदी शुरू से उनका उत्साह बढाते रहे है। वस्तुतः राष्ट्रीय एकता की मनोवैज्ञानिक अभिव्यक्ति होती है।

    मोदी ने इस पर ध्यान दिया था। इससे सन्देश मिलता है कि कोरोना का मुकाबला एकजुटता से हो सकता है। तब अभिभावक की तरह राष्ट्र को संबोधित किया था। जिस अभिभावक लापरवाही देख कर विचलित होता है, उनकी चिंता करता है। इसका कारण भी है। समय समय पर साबुन से हाथ धुलना और मास्क का ध्यान रखिए। देश एक कठिन समय से निकलकर हम आगे बढ़ रहे हैं, थोड़ी सी लापरवाही हमारी गति को रोक सकती है।

    हमारी खुशियों को धूमिल कर सकती है। जीवन की ज़िम्मेदारियों को निभाना और सतर्कता ये दोनो साथ साथ चलेंगे तभी जीवन में ख़ुशियाँ बनी रहेंगी। प्रधानमंत्री ने सेवा Doctors, Nurses, Health workers के सेवा धर्म की सराहना की थी। दुनिया के साधन संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है।इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेशनल डाॅक्टर्स डे के अवसर पर चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    उन्होंने कहा कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका, राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों के दायित्व से सभी अवगत है।कोरोना काल खण्ड में डाॅक्टरों के योगदान के लिए हम सभी उनके आभारी हैं। चिकित्सकों ने फ्रण्टलाइन कोरोना वाॅरियर्स केरूप में मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। सभी के सहयोग, कठिन परिश्रम और असीम प्रयासों से प्रदेश में कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में सफलता मिली है। यह लड़ाई एक अदृश्य शत्रु के खिलाफ है। इसलिए हर स्तर पर पूरी सतर्कता बरतने के साथ-साथ कोविड-19 से बचाव और उपचार के लिए राज्य सरकार की ‘ट्रेस,टेस्ट एण्ड ट्रीट की नीति को प्रभावी ढंग से जारी रखना होगा। कोविड वैक्सीन का सुरक्षा कवच लक्षित आयु वर्ग के सभी लोगों तक पहुंचाने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहीं है।

    Shagun

    Keep Reading

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading