घरेलु उपभोक्ताओ की 100 यूनिट बिजली फ्री और अगली 100 यूनिट आधी करने के एलान के बाद उपभोक्ता परिषद् मिले ऊर्जामंत्री से कहा घरेलु व किसानो की बिजली दरों में की जाय कमी
लखनऊ, 14 जुलाई, 2021: राजनीति में महंगी बिजली के मुद्दे पर उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बड़ा यू टर्न लिया है। इस यू टर्न के बाद अब यूपी में भी सस्ती बिजली देने की मांग उठने लगी है। बता दें कि उत्तराखंड में 100 यूनिट तक घरेलु उपभोक्ताओ की बिजली फ्री अगली 100 यूनिट आधी का एलान करने के बाद ही उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने ऊर्जामंत्री से मिलकर यूपी उपभोक्ताओ को सस्ती बिजली देने की मांग उठाई है, और उन्होंने कहा कि प्रदेश के घरेलू व किसान लम्बे समय से सस्ती बिजली की राह देख रहे ऐसे में सरकार प्रदेश के उपभोक्ताओ की व्यथा को समझे।
उपभोक्ता परिषद् ने कहा कि वर्तमान उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा विगत सफ्ताह यह एलान कर दिया है कि उत्तराखंड में 100 यूनिट तक घरेलु उपभोक्ताओ की बिजली फ्री होगी और 101 से 200 यूनिट तक बिजली का मूल्य आधा लिया जायेगा । उन्होंने कहा कि महोदय प्रदेश के उपभोक्ताओ को सरकार फ्री में बिजली न दे कोई बात नहीं लेकिन उपभोक्ताओ की बिजली दरों में प्रदेश में भारी कमी होनी चाहिए क्योंकि यहाँ प्रदेश के उपभोक्ताओ का पैसा बिजली कम्पनियो पर निकल रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को अबिलम्ब विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 108 के तहत प्रदेश के उपभोक्ताओ की बिजली दरों में कमी करने के लिए उपभोक्ताओ का बिजली कम्पनियो पर निकल रहे 19537 करोड़ रुपए का समायोजन कर दरों में कमी कराने का निर्देश नियामक आयोग को देना चाहिए।
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकांत शर्मा ने उपभोक्ता परिषद् को यह आश्वाशन दिया कि उनकी सरकार में पिछली बार बिजली दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की इस बार भी मुख्यमंत्री जी ने बिजली दर में कोई बढ़ोतरी न करने का एलान किया है आगे सरकार लगातार सस्ती और निर्बाध बिजली उपलब्ध करने की दिशा में काम कर रही है सरकार उपभोक्ताओ के हित में लगातार प्रयास कर रही है और आगे भी निर्णय लेगी।







