बाबा भोलनाथ के महीने सावन में भोजपुरी संगीत का अपना ही महत्व है। ऐसे में कई भोजपुरी सावन स्पेशन गाना रिलीज हुआ है। इसी क्रम में आज सावन के अंतिम सोमवार पर गाना ‘अड़भंगिया भोला’ रिलीज हुआ है। यह गाना आर वी एफ इंटरटेंमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडेय खुद नजर आये हैं।
इसमें वे बाबा बोलेनाथ के गेटअप में नजर आ रहे हैं। उनके साथ गाने में ऋतु सिंह हैं, जबकि रितेश के साथ शिल्पी राज ने भी इस गाने में अपनी आवाज दी है।
आपको बता दें कि गाना ‘अड़भंगिया भोला’ का गीतकार और संगीतकार आर आर पंकज हैं। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं। रितेश पांडेय भोजपुरी के वायरल स्टार में से एक हैं।







