प्रथम कैंट फुटबॉल टूर्नामेंट – 2021
कैंट स्पोटिंग क्लब ने हिमाचल क्लब को 2-1 से हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुरेश तिवारी विधायक कैंट एवं पूर्व उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा कैंट, पार्षद चौक अनुराग मिश्रा (अन्नू) , लखनऊ फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव कन्हैया लाल जी मौजूद थे। मैच के पहले हाफ में हिमाचल क्लब की ओर से शुभम कुमार ने 10 वे मिनट में गोल किया।
कैंट स्पोटिंग की ओर से मोंटी ने 14 वे मिनट गोल कर के मैच को बराबरी पर ला दिया मैच के अंतिम समय में कैंट स्पोटिंग की ओर से यश ने 27 वे मिनट में गोल कर के इस प्रथम कैंट फुटबॉल टूर्नामेंट – 2021 की विजेता बन गई ।







