लखनऊ में आज लेट समीर फुटबॉल टूर्नामेंट – 2021 का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी के द्वारा किया गया इस मौके पर उनकी माता श्रीमती गीता मौजूद थी।
बता दें कि इस बीच पहला मैच 11 स्टार क्लब और एल्डिको स्ट्राइकर्स क्लब के बीच हुआ जिसमें 11 स्टार क्लब ने एल्डिको स्ट्राइकर को (3-0) से हरा दिया। इस तरह दूसरा मैच चौक स्पोर्टिंग क्लब और अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब के बीच हुआ जिसमें चौक स्पोर्टिंग क्लब ने अलीगंज स्पोर्टिंग क्लब को (6-0)से हरा दिया।
11 स्टार क्लब की ओर से अक्षत सिंह ने 3 मिनट , सोहन 33 , 51 मिनट में गोल किया। चौक स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आदिल 15,19 मिनट , अली हैदर 23 , 25 मिनट , काशिफ 30 मिनट , अफजल 40 मिनट में गोल किया।







