चार नवम्बर से शुरू होगा टूर्नामेंट
लखनऊ, 18 सितम्बर 2021: इस वर्ष सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी मैच अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे। चार नवम्बर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में छह प्रदेशों की टीमें खेलेंगी। इस मैच के लिए सभी टीमें 27 अक्टूबर को यहां पहुंच जाएंगी और एक सप्ताह तक क्वारंटाइन रहेंगी।
इस संबंध में इकाना स्टेडियम के मीडिया प्रभारी गौरव ने बताया कि इस मैच में पंजाब, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, ओडिशा, गोवा व पुडुचेरी की टीमें भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में पूरी तरह से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। इसके लिए पहले से ही तैयारी कर ली गयी हैं। उन्होंने बताया कि यहां एक दिन में तीन मैच खेले जाएंगे। दो मैच मुख्य ग्राउंड पर तथा तीसरा मैच बी ग्राउंड पर खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट नौ नवम्बर तक चलेगा।







