पॉप सेंसेशन ध्वनि भानुशाली के साथ गुरफतेह पीरजादा का नया नवरात्रि गीत ‘मेहंदी’ रिलीज किया गया है। बता दें कि नये नवरात्रि गीत में ध्वनि के साथ गुरफतेह पीरजादा हैं। गीत लिखा है प्रिया सरैया ने, जिसे लिजो जॉर्ज और डीजे चेतस ने संगीतबद्ध किया है, और इसे ध्वनि और विशाल डडलानी ने गाया है। इसे यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया।
झीलों के सुंदर शहर उदयपुर में शूट किए गए इस गीत को और दिलचस्प वीडियो बनाने का निर्देशन विभु पुरी ने किया है। खूबसूरत शहर की पृष्ठभूमि ‘मेहंदी’ में व्यापक प्रभाव पैदा करती है और इसे भव्य बनाती है। दिलचस्प बात यह है कि युवा गुजरातियों के लिए, लिजो और चेतस द्वारा ही संगीतबद्ध किए गए ‘नयन’ के बाद ‘मेंहदी’ उनका दूसरा गुजराती लोक गीत होगा।
अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज करते हुए, ध्वनि ने उत्साह के साथ बताया कि “मुझे लगता है कि यह एक नई यात्रा की शुरुआत है और मैं सौभाग्य रहा है कि मुझे सबसे अच्छे लोगों का साथ मिला है – शानदार संगीत देने वाले लिजो और चेतस से लेकर खूबसूरत लेखिका प्रिया और पूरे गाने को एक साथ जोड़ने वाले अज़ीम तक। मैं विशाल सर के साथ सहयोग करने के लिए बहुत आभारी हूं जो एक सज्जन व्यक्ति और अभूतपूर्व संगीतकार हैं, यह मेरे लिए सीखने का अनुभव था। विभु सर के साथ काम करना बहुत मजेदार था, उन्होंने इस गाने को जीवंत, समृद्ध और सुरम्य बना दिया है। इसके साथ ही गिरीश सर के साथ भी काम करने का अनुभव शानदार रहा, जिन्होंने ‘मेहंदी’ के प्रत्येक फ्रेम को सुंदर बना दिया है। यह वास्तव में समृद्ध अनुभव था।
विशाल डडलानी ने कहा कि “ध्वनी अद्भुत व्यक्ति हैं, अच्छी तरह से पली-बढ़ी और मेहनती हैं। मैं उन्हें अपने परिवार के सदस्य के रूप में देखता हूं। ध्वनि की सफलता को लेकर संदेह करने वाले सभी लोगों का मुकाबला करते हुए, कड़ी मेहनत से सफलता हासिल करने वाली उनकी यात्रा को मैंने गर्व से देखा है।
एक्टर गुरफतेह पीरजादा ने कहा कि “मुझे लगता है कि व्यक्तिगत रूप से यह संगीत वीडियो मेरे अब तक किए गए काम के दायरे से पूरी तरह से बाहर था, और इसी बात ने मुझे इसके लिए प्रेरित किया।
गाने के बारे में बात करते हुए, निर्देशक विभु पुरी ने बताया कि “यह गाना भाग रहे प्रेमियों के बारे में है! हमने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। सुबह की रोशनी को पकड़ने के लिए दौड़ना। डूबते सूरज को पकड़ने के लिए दौड़ना। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए दौड़ना। वक्त के खिलाफ दौड़ना। बारिश के खिलाफ दौड़ना! इसे फिल्माना बेहद खुशी की बात थी! ध्वनि और गुरफतेह दोनों रॉकस्टार हैं!”







