Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    सौदेबाजी पर उतरा तालिबान

    ShagunBy ShagunOctober 19, 2021Updated:October 19, 2021 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 786

    यूरोपीय संघ नई इस्लामी अमीरात की सरकार को मान्यता दे: तालिबान

    अफगानिस्तान में तालिबान की अंतरिम सरकार बनने के बाद से एक के बाद एक विचित्र घटनाएं घट रही हैं। महिलाओं के अधिकारों के हनन की बात तो है ही, सरकार चलाने के तौर-तरीकों पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहां मानवाधिकारों के उल्लंघन पर यूरोपीय संघ के आरोपों के बाद अब तालिबान सौदेबाजी पर उतर आया है। यह अपने बात में हैरतअंगेज बात है। तालिबान ने कहा है कि पहले यूरोपीय संघ नई इस्लामी अमीरात की सरकार को मान्यता दे। इसके बाद हम मानवाधिकारों पर ईयू की चिंताओं को दूर करेंगे।

    तालिबान के कार्यवाहक कैबिनेट के सूचना और संस्कृति मंत्रालय के उप मंत्री जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अगर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय नई सरकार को मान्यता देता है तो वे मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों पर चिंताओं को दूर करेंगे। मुजाहिद ने कहा कि हमें जाने बिना अधिकारों के उल्लंघन को लेकर हमारी आलोचना की जाती है। यह एकतरफा दृष्टिकोण है। यह उनके लिए अच्छा होगा कि वे हमारे साथ जिम्मेदारी से व्यवहार करें और हमारी वर्तमान सरकार को एक जिम्मेदार प्रशासन के रूप में मान्यता दें। जहां एक ओर तालिबान मान्यता के लिए सौदेबाजी पर उतर आया है तो वहीं दूसरी ओर सरकार के अंतर्द्वन्द्व सामने आ रहे हैं। इस बारे में एक रिपोर्ट बताती है कि अंतरिम सरकार में उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर और सरकार में शामिल हक्कानी नेटवर्क के बीच गहरे मतभेद उभर आए हैं।

    कहा तो यहां तक जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक बैठक के दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई और गोलियां चली जिसमें कुछ लोग जख्मी भी हुए। पश्चिम मीडिया की खबरें अब संकेत दे रही हैं कि हक्कानी गट ने बरादर को अगवा कर लिया है। जिस समय पश्चिमी मीडिया में बरादर के अगवा होने का संदेह जताया जा रहा था. लगभग उसी समय तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कुछ जातीय समुदायों के नए मंत्रियों के नामों की घोषणा की है जिनमें एक भी महिला का नाम शामिल नहीं है।

    उन्होंने फिर वही पुराना राग दोहरा दिया कि औरतों को सरकार में शामिल करने के मसले पर विचार हो रहा है। कहने की जरूरत नहीं कि तालिबान अभी कई मामलों पर भ्रम की स्थिति में है या तो अपना पुराना स्टैंड बदलने के लिए तैयार नहीं है। यह बात आगे चलकर दिक्कत ही पैदा करेगी।

    Shagun

    Keep Reading

    What kind of perfection does Aamir Khan want in the wedding, after all?

    आखिर शादी में कौनसा परफेक्शन चाहते हैं आमिर खान

    अग्निकांडों की repeating त्रासदी: हाईकोर्ट ने ठीक कहा, अब सरकार जागे!

    सूर्य से सबसे दूर…,फिर भी ज्ञान के सबसे करीब…!

    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    What kind of perfection does Aamir Khan want in the wedding, after all?

    आखिर शादी में कौनसा परफेक्शन चाहते हैं आमिर खान

    July 6, 2026

    अग्निकांडों की repeating त्रासदी: हाईकोर्ट ने ठीक कहा, अब सरकार जागे!

    July 6, 2026
    The ordeal of sultry heat! Little chance of rain over the next two days.

    उमस भरी गर्मी का सितम! अगले 2 दिन बारिश की उम्मीद कम

    July 6, 2026
    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    July 6, 2026
    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    AIM-PEACE 2026: AI को नैतिकता और मानवता से जोड़ने का वैश्विक मंच

    July 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading