ओमीक्रोन को लेकर दुनिया के दूसरे देशो मे जो हो रहा है, उसकी अनदेखी नहीं होनी चाहिए। यूरोप मे कोरोना का खौफनाक कहर है। जर्मनी, फ्रांस नीदरलैंड, चेक रिपब्लिक स्विटजरलैंड मे कोहराम है। साउथ अफ्रीका मे नया वेरिएंट मिला है जो पहले वाले से ज्यादा घातक है। जिसे ओमीक्रोन कहा जा रहा है। भारत में भी इसे लेकर अब चिंता बढ़ गयी है सावधानियां बरतने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक में कहा है कि ओमीक्रोन की निगरानी के लिए जांच तुरंत तेज की जाय और विदेशी यात्रियों पर निगरानी बढ़ाई जाय।
केंद्र ने मामले की जल्द पहचान के लिए जांच बढ़ाने, अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की प्रभावी निगरानी करने और हॉटस्पॉट की सख्त निगरानी करने की सलाह दी है। वास्तव में ओमीक्रोन के बारे में यह बताया जा रहा है। कि यह कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है। इसलिए जरूरी है कि इससे निपटने के लिए उपाय भी उसी स्तर पर किए जाएं। यही कारण है कि यूपी में आने वाले सभी लोगों की जांच होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि दूसरे देशों और प्रदेशों से उत्तर प्रदेश में आ रहे हर व्यक्ति की जांच जरूर की जाय। इसके लिए जीनोम सीक्वेंसिंग की जल्द से जल्द व्यवस्था की जाय। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व एयर पोर्ट पर बिना किसी की जांच किए उसे बाहर न आने दिया जाय। केंद्र की जारी गाइडलाइंस को लागू किया जाय। उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक देशों में नए वेरिएंट ओमीक्रोन केक संक्रमित मिलने की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में हमे बहुत सतर्कता-सावधानी की जरूरत है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड टीकाकरण को और तेज करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाय। इस तरह यह साबित होता है कि यह एक विषम परिस्थिति है जिसमें किसी भी तरह का चांस लेने की गुंजाइश नहीं है। यदि ऐसा करने की कोशिश की गई तो जोखिमपूर्ण स्थिति हो सकती है। लोगों को भी इस नए वेरिएंट के प्रति पूरी तरह जागरूक रहने की जरूरत है।







