अभिनेत्री सारा अली खान जल्द ही आनंद एल. राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अतंरंगी रे’ में देसी लुक में नजर आएंगी। बता दें कि ‘लव आज कल-2’ की रिलीज के तरंत बाद यह फिल्म शुरू हुई थी। बहरहाल, इस साल बहुत सारी चीजें सीखीं। मैंने मेडिटेशन शुरू कर दिया। फिलहाल ओमिक्रोन को लेकर कुछ तनाव में हूं, लेकिन मैंने सीख लिया है कि प्रेजेंट मोमेंट में कैसे रहना है।
मुझे धार्मिक स्थलों पर जाना बहुत पसंद है। चाहे वह केदारनाथ, स्वर्ण मंदिर हो या अजमेर शरीफ। मुझे सभी धार्मिक स्थलों पर एक जैसी फीलिंग आती है। मुझे नेचर से भी बहुत ज्यादा प्यार है। केदारनाथ तो मेरे लिए बहुत स्पेशल है। वहां मेरी पहली फिल्म शूट हुई थी। उसके साथ बहुत सारे इमोशंस जुड़े हैं। मुझे भारत में अलग-अलग जगहों पर जाना बहुत पसंद है। सब अचानक से प्लान होता है। ऐसा नहीं है कि मैं सिर्फ तीर्थ यात्रा पर जाती हूं। मुझे अलग अलग मिजाज के स्थलों पर जाना, अच्छा लगता है। मैं लद्दाख और उदयपूर भी गई हूं। लद्दाख के मठों में .. बहुत एनर्जी है।
मैं ‘लव आज कल-2’ की असफलता के बाद बहुत हिल गई थी। ‘लव आज कल-2’ की रिलीज के दस दिन बाद मैं बनारस में ‘अतरंगी रे’ शूट कर रही थी। आनंद जी ने कहा कि आप कान्फिडेंस लूज न करें। हमने एक कान्फिडेंट लड़की को ही साइन किया है। आज भी वह बात याद करके इमोशनल हो जाती हूं कि उन्होंने किस तरह से मेरा मनोबल बढाया था।
मैं यह जरूर कहना चाहूंगी कि आनंद जी को इस फिल्म का ट्रेलर तैयार करने के लिए स्पेशल अवार्ड मिलना चाहिए। इस फिल्म में बिहार और दक्षिण भारतीय संस्कृति को दिखाया गया है। साउथ इंडियन कल्चर तो मैं ज्यादा नही जानती हूं।







