Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    अब रुपयों के बहुतेरे नाम

    ShagunBy ShagunDecember 25, 2021 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 481

    जी के चक्रवर्ती

    आज सम्पूर्ण विश्व के साथ ही हमारे देश के लोगों में भी हुये आमूलचूल परिवर्तनों के कारण खरीद-फरोख्त से लेकर रुपये-पैसों के लेन-देन और रूप तक में भी परिवर्तन आना स्वाभाविक है। आज हमारा समाज इलेक्ट्रॉनिक्स युग मे प्रवेश कर चुका है हमे अक्सर क्रिप्टो करेंसी की बातें सुनने को मिलता रहता है जिससे हमारे आपके दिलो दिमाग में यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि आखिर यह क्रिप्टो करेंसी क्या है?

    यह किसी मुद्रा का एक डिजिटल रूप है। यह किसी सिक्के या नोट की शक्ल में ठोस रूप में आपके हमारे जेब में होने के स्थान पर यह पूरी तरह से ऑनलाइन यानिकि इंटरनेट के माध्यम से संचालित होता है।

    भारत में क्रिप्टोकरंसी के बारे में कोई कायदा-कानून न होने से अनेको दिक्कतें पैदा हो रही हैं? जिसे देखते हुए एक समय तो ऐसा लग रहा था कि इस पर रोक लगाया जा सकता है। वैसे तो हमारे देश में ऐसी अनेको चीजें हैं, जिनके लिए कोई विशेष प्रकार के नियम, कायदा या कानून नहीं बना। अगर कोई आपसे धांधली करे या कोई धोखाधड़ी भी करे वह चाहे क्रिप्टो की करे, या सोने की करे और चाहे मुद्रा की करे और चाहे पत्थर की करे, हमारे देश के जो कानून बने हैं, वह प्रत्येक पर लागू होते हैं।

    आज हमारे देश भारत में लगभग डेढ़ करोड़ लोगों के पास क्रिप्टोकरंसी हैं। जिसका मूल्य अरबों डॉलरों में है और इसमें व्यापार के रूप में बिना किसी नियमों के व्यापार किया जाता है। इसको कोई सरकार या कोई विनियामक प्राधिकरण द्वारा जारी नहीं किया जाता है। यह व्यवस्था रुपयों पैसों के लेन-देन में एक आभासी यानिकि कृतिम रुपयों-पैसों के माध्यम से किया जाता है। इस परिपेक्ष में एक क्रिप्टोक्यूरेंसी, क्रिप्टो-मुद्रा एक तरह की अंकीय संपत्ति है, जिसे एक तरह की विनिमय माध्यम से काम करने के लिए बनाया गया है, जिसमें एक व्यक्ति की व्यक्तिगत सिक्को या रुपये के स्वामित्व वाले धन की जानकारियां एक कम्प्यूटरीकृत डेटाबेस के रूप में कम्प्यूटर में संरक्षित किया जाता है, जिसे क्रिप्टोकरेंसी के रूप में मजबूत क्रिप्टोग्राफी का उपयोग करके सुरक्षित रिकॉर्ड को नियंत्रित किया जाता है।

    अतिरिक्त रुपये -पैसों का निर्माण एवं रुपये के रूप में धन के स्वामित्व के हस्तांतरण की पुष्टि करना। यह कार्य भौतिक रूप से जैसे कागजों के नोट के रूप मे होंने के स्थान पर एक केंद्रीय प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है।

    क्रिप्टोकरेंसी साधारणतः केंद्रीयकृत डिजिटल मुद्रा और केंद्रीय बैंकिंग प्रणालियों के विपरीत विकेंद्रीकृत नियंत्रण का उपयोग करती है। जब किसी क्रिप्टोक्यूरेंसी को एक जारीकर्ता द्वारा जारी करने से पूर्व साधारणतः इसे केंद्रीकृत माना जाता है। इसे जब विकेन्द्रीकृत नियंत्रण के साथ लागू किया जाता है, तो प्रत्येक क्रिप्टोक्यूरेंसी के वितरण को लेज़र तकनीक के माध्यम से संचालित किया जाता है, आमतौर पर एक ब्लॉकचेन, जो एक सार्वजनिक वित्तीय लेनदेन डेटाबेस के रूप में कार्य करता है।

    वर्ष 1983 में, अमेरिकी क्रिप्टोग्राफर “डेविड चाउम” ने एक अज्ञात क्रिप्टोग्राफिक द्वारा एक इलेक्ट्रॉनिक मुद्रा की कल्पना की गई , जिसे एक्श कहा जाता है। उसके बाद वर्ष1995 में, उन्होंने इसे डिजिकैश का नाम दिया। क्रिप्टोग्राफ़िक इलेक्ट्रॉनिक भुगतानों का एक प्रारंभिक रूप है, जिसे बैंक से नोट की शक्ल में धन वापस लेने और प्राप्तकर्ता को भेजे जाने से पहले एक प्रकार की विशिष्ट कूट रूप में कुंजियों को निर्दिष्ट करने के लिए उपयोगकर्ता सॉफ़्टवेयर के माध्यम से करता है। इसे जारीकर्ता बैंक, सरकार या किसी तीसरे पक्ष द्वारा डिजिटल मुद्रा को अप्राप्य कृतिम रूप में दिये जाने की अनुमति प्रदान की जाती है।

    वर्ष 2018 में भारत की “सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया” ने भी क्रिप्टोकरंसी पर ट्रेड करने पर बैन लगा दिया था, और वर्ष 2019 में क्रिप्टो करेंसी को भारत में पूरी तरह से बैन करने के लिए एक ड्राफ्ट तैयार किया गया था, लेकिन मार्च वर्ष 2020 में भारत की सर्वोच्च न्यायालय ने क्रिप्टो करेंसी पर लगे रोक को पूरी तरह से हटा लिया जिससे देश मे इसके कार्यान्वयन का मार्ग प्रसस्त हो गया।

    Shagun

    Keep Reading

    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    Who is responsible for the growing anarchy in society

    समाज में बढ़ रही अराजकता का जिम्मेदार कौन?

    Ugh! This distorted capitalism and mentality of exploitation.

    उफ़! ये विकृत पूंजीवाद और शोषण की मानसिकता

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पहली बार अपनी कहानी खुद सुनाएंगी ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी

    July 4, 2026
    'Rajmahal Bana Doon Patna Mein' Creates a Sensation on Social Media

    ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने 10 दिनों में मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

    July 4, 2026

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    July 4, 2026
    'Kantara' Assistant Director Srikanth Puppala's Directorial Debut! To Make First Film with Prernaa Arora

    कांतारा असिस्टेंट डायरेक्टर का डायरेक्टोरियल डेब्यू! प्रेरणा अरोड़ा के साथ बनाएंगे पहली फिल्म

    July 3, 2026
    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading