Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    महामना के राष्ट्रीय चिंतन की प्रेरणा

    ShagunBy ShagunDecember 31, 2021Updated:December 31, 2021 इंडिया No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 584

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    इस समय देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसमें स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के स्मरण किया जा रहा है। नई पीढ़ी को अनेक अनछुए प्रसंगों से अवगत कराया जा रहा है। अमृत महोत्सव यहीं तक सीमित नहीं है। इसमें आत्मनिर्भर भारत अभियान और सांस्कृतिक स्वाभिमान की चेतना भी शामिल है। वर्तमान सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान भी देश की अर्थव्यवस्था व सांस्कृतिक गौरव पर विचार चल रहा था। महात्मा गांधी ने स्वदेशी आंदोलन चलाया था। इसमें भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का मंसूबा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आत्मनिर्भर भारत अभियान का शुभारंभ किया था। अनेक क्षेत्रों में आत्मनिर्भर भारत अभियान उल्लेखनीय रूप से आगे बढ़ रहा है। इसी प्रकार स्वतन्त्रता संग्राम में अनेक सेनानियों ने संस्कृतिक राष्ट्रवाद की अलख जगाई थी। इनका मानना था कि भारत कभी विश्वगुरु था। सांस्कृतिक रूप में बहुत समृद्ध था। किंतु राष्ट्रीय स्वाभिमान का विचार कमजोर पड़ने से देश कमजोर हुआ। इसका लाभ विदेशी आक्रांताओं ने उठाया। इसलिए स्वतन्त्रता के साथ ही सांस्कृतिक स्वाभिमान को जागृत करना भी अपरिहार्य है।

    महामना मदन मोहन मालवीय ने बनारस में विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। उसके नाम में हिन्दू शब्द को जोड़ा। यह साम्प्रदायिक विचार नहीं था। बल्कि इसके माध्यम से ब्रिटिश सभ्यता शिक्षा की चुनौती के मुकाबले का जज्बा था। महात्मा गांधी उस दौरान काशी आये थे। उन्होने काशी विश्वनाथ मंदिर की गलियों में गंदगी व अव्यवस्था को देख कर व्यथित हुए थे। वर्तमान सरकार ने सांस्कृतिक स्वभिमान के अनुरूप भव्य श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का निर्माण किया। उसका लोकर्पण किया गया। अयोध्या में पांच सदियों की प्रतीक्षा के बाद भव्य मंदिर का निर्माण चल रहा है। प्रयागराज कुंभ में अनेक विश्व स्तरीय कीर्तिमान स्थापित हुए। विंध्याचल में भव्य कॉरिडोर का निर्माण प्रगति पर है। स्पष्ट है कि मोदी व योगी सरकार महामना व उनके जैसे अनेक स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की प्रेरणा से कार्य कर रही है।

    भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय का राष्ट्रीय चिंतन व्यापक था। वह देश की स्वतन्त्र कराने के साथ ही शक्तिशाली भारत का निर्माण चाहते थे। उनका जीवन इन्हीं विचारों के प्रति समर्पित रहा। वह उन महापुरुषों में शामिल थे जो भारत की परतंत्रता के मूल कारण पर गहन विचार करते थे। भारत कभी विश्वगुरु था। लोग यहां ज्ञान प्राप्त करने आते थे। लेकिन ऐसा भी समय आया जब विदेशी आक्रांताओं ने यहां अपना शासन स्थापित किया। राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना कमजोर पड़ने से देश कमजोर हुआ था। यह बात उन्हें उद्देलित करती थी। वह कांग्रेस में रहकर देश को स्वतन्त्र करने के लिए संघर्ष चला रहे थे। काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना के माध्यम से वह राष्ट्रीय चेतना का संचार करना चाहते थे। मालवीय जी व्यक्ति का समग्र विकास चाहते थे। इसीलिए वे शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य को भी आवश्यक मानते थे। वे सभी विद्यार्थियों को इसके लिए प्रेरित करते थे। मालवीय जी का प्रताप था कि बीएचयू के चार लोगों को भारत रत्न मिला। नरेंद्र मोदी सरकार ने महामना को भारत रत्न दिया।

    डा.भगवान दास, डा.राधाकृष्णन, प्रो.सी.एन.राव को भी भारत रत्न मिला था। महामना होने के भाव उनके आचरण से परिलक्षित था। छोटे मन का व्यक्ति कभी आध्यात्मिक नहीं हो सकता। महामना ही उदार होता है। महामना भारत में प्राचीन चिंतन और आधुनिक विज्ञान के बीच समन्वय चाहते थे। मालवीय जी ने बाई इंडियन का नारा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस भावना से प्रेरित होकर मेक इन इंडिया अभियान चला रहे हैं।

    उन्नीसवीं शताब्दी के छठे दशक में महात्मा गांधी स्वामी विवेकानन्द और महामना मालवीय जी इन तीनों का प्रादुर्भाव हुआ। तीनों ने विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई। भारत की आध्यात्मिक शक्ति को जगाया। महामना राजनीतिक विविधता के बावजूद सबके लिए सम्मानित थे। उनमें दूरदृष्टि लोक जागरण की ऊर्जा संपादक जैसे अनेक गुण थे। वे बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। राजनीतिक विचार के बावजूद उनका आधार आध्यात्मिक था। सामाजिक समरसता के लिए वे समर्पित थे। परतंत्रता के समय ही भारतीय जनमानस में गांधी जी को महात्मा, तिलक को लोकमान्य, मालवीय जी को महामना की उपाधि मिल चुकी थी। महामना को भारतरत्न देकर मोदी सरकार ने साबित किया कि वह रत्नों की पारखी है। मदन मोहन मालवीय का जन्म 25 दिसम्बर 1861 को प्रयागराज में हुआ था। इनके पिता पं ब्रजनाथ व माता का नाम मूनादेवी था। यह परिवार मूलतः मालवा के थे। वहां से वह प्रयागराज आकर बस गए थे। पं ब्रजनाथ श्रीमद्भागवत की कथा सुनाकर परिवार का भरण पोषण किया करते थे। वह आध्यात्मिक ग्रन्थों व संस्कृत के विद्वान थे। मदन मोहन मालवीय ने बचपन से परिवार में धार्मिक माहौल देखा।

    उनकी भी संस्कृत व धर्म ग्रन्थों में रुचि थी। इसको देखते हुए उनके पिता ने उन्हें पं.हरदेव जी की पाठशाला में प्रवेश दिला दिया। उनकी प्राइमरी परीक्षा यहीं पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने म्योर सेण्ट्रल कॉलेज से दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। वह होनहार थे। उन्हें छात्रवृत्ति मिलने लगी। इसके बाद उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक किया। लेकिन इसके बाद परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण वह संस्कृत में स्नातकोत्तर नहीं कर सके। कॉंग्रेस की स्थापना के बाद दूसरा अधिवेशन कलकत्ता में हुआ था। मदन मोहन मालवीय इसमें शामिल हुए। यहां से उनका सार्वजनिक प्रारंभ हुआ। उन्होंने विधि स्नातक किया। इलाहाबाद में वकालत प्रारंभ की। मदन मोहन मालवीय 1909 और 1918 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने। उन्होंने 1916 के लखनऊ समझौते के तहत मुसलमानों के लिए अलग निर्वाचक मंडलों का विरोध किया। इसके पहले वह इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल के सदस्य बने थे।

    इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली के रूप में परिवर्तित किया गया था। मदन मोहन मालवीय 1926 तक इसके सदस्य बने रहे। असहयोग आंदोलन में उन्होंने सक्रिय योगदान दिया। किंतु कॉंग्रेस के खिलाफत आंदोलन का उन्होंने विरोध किया। साइमन कमीशन के विरोध में उन्होंने मोर्चा लिया। सविनय अवज्ञा आंदोलन में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका का निर्वाह किया। 1932 में सरोजनी नायडू के बाद वह दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष बने थे। इसके अगले वर्ष कलकत्ता अधिवेशन में वह पुनः कांग्रेस के अध्यक्ष बने। स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान चार बार कॉंग्रेस अध्यक्ष बनने वाले वह एकमात्र नेता थे। कम्युनल अवार्ड के विरोध में उन्होंने कॉंग्रेस से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रवादी पार्टी बनाई थी। इस पार्टी ने केंद्रीय विधायिका के चुनाव में बारह सीटें जीतीं थी। गत दिवस ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक को संबोधित किया। उन्होंने ब्रज तीर्थ क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

    यहां संचालित अनेक परियोजनाओं पर चर्चा की गयी। मथुरा स्थित वृन्दावन में जयपुर मंदिर के सामने परिषद द्वारा निर्मित अन्नपूर्णा भवन के संचालन के सम्बन्ध में भी विचार किया गया।

    मुख्यमंत्री के समक्ष परिषद द्वारा आगामी वर्ष के दौरान तैयार की गई परियोजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गयी। इनमें मथुरा परिक्रमा मार्ग का विकास कार्य,जनपद मथुरा में तीन वन परिक्रमा मार्ग का विकास कार्य,गोवर्धन में पर्यटक जन सुविधा केन्द्र का निर्माण कार्य, राधाकुण्ड में पर्यटक जन सुविधा केन्द्र का निर्माण कार्य तथा बल्देव में पर्यटक जन सुविधा केन्द्र,बरसाना में पर्यटक जन सुविधा केन्द्र का निर्माण कार्य,नंदगांव में पर्यटक जन सुविधा केन्द्र का निर्माण कार्य,चौरासी कोसीय परिक्रमा मार्ग में पड़ाव स्थलों का विकास कार्य,कुण्डों का रख रखाव का कार्य, वृन्दावन परिक्रमा मार्ग को सुगम बनाने हेतु लेपन कार्य,गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को सुगम बनाने हेतु लेपन कार्य, यमुना जी के विश्राम घाट से स्वामी घाट कंस किला तक यमुना रिवर फ्रण्ट का विकास कार्य, स्वामी घाट से दुर्वासा ऋषि मंदिर तक सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण कार्य,विश्राम घाट पर हर की पैड़ी की तरह कृष्णा पैड़ी का विकास तथा श्री द्वारिकाधीश मंदिर के पीछे बजरिया वाली सड़क एवं पाठक गली की सीढ़ियों का पुनरोद्धार कार्य शामिल हैं।

    गोकुल परिक्रमा का विकास कार्य,नगर पंचायत कार्यालय बल्देव रोड के पास कैमारावन तालाब की बाउण्ड्रीवॉल व सीढ़ियों,लाइट एवं बेंच की स्थापना का कार्य,गणेश बाग में बाउण्ड्रीवॉल, मिट्टी भराव व इण्टरलॉकिंग, लाइट,बैठने हेतु बरामदा एवं यात्री बेंच की स्थापना का कार्य,ब्रज चौरासी कोसीय परिक्रमा के लिए तीन गेट का निर्माण कार्य, सौंख में स्टेट आर्किओलॉजी के टीले की बाउण्ड्रीवॉल व विकास कार्य,नौहझील जल संचय क्षेत्र का विकास कार्य तथा वृन्दावन धोबी घाट के पास वॉटर बॉडी का विकास कार्य भी शामिल हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीर्थ स्थलों को स्वच्छ,सुन्दर एवं आकर्षक ढंग से विकसित करने के लिए सभी विभाग अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ कार्य करें। तीर्थ स्थलों पर संचालित कार्यों को समय-सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य किया जाए।

    Shagun

    Keep Reading

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    Yogi takes strict action over the Ayodhya land scam! Investigation expands from theft of temple offerings to the purchase of Trust land.

    अयोध्या में जमीन घोटाले पर योगी का सख्त एक्शन! चढ़ावा चोरी से ट्रस्ट की जमीन खरीद तक पहुंची जांच

    High tension over theft of temple offerings in Ayodhya: Lawyers take to the streets; growing demands for an FIR against Champat Rai, Anil Mishra, and Gopal Rao.

    अयोध्या में चढ़ावा चोरी पर तीखा तनाव: वकीलों का हुजूम सड़कों पर, चंपत राय- अनिल मिश्रा- गोपाल राव पर FIR की मांग तेज

    अयोध्या चंदा चोरी मामले में SIT को मिला अतिरिक्त समय

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    पहली बार अपनी कहानी खुद सुनाएंगी ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी

    July 4, 2026
    'Rajmahal Bana Doon Patna Mein' Creates a Sensation on Social Media

    ‘राजमहल बना दूँ पटना में’ ने 10 दिनों में मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

    July 4, 2026

    गोरखपुर में दिल दहला देने वाला अपहरण-हत्या कांड: 6 वर्षीय मासूम की क्रूर हत्या, किराएदार ने फिरौती के लिए उठाया

    July 4, 2026
    'Kantara' Assistant Director Srikanth Puppala's Directorial Debut! To Make First Film with Prernaa Arora

    कांतारा असिस्टेंट डायरेक्टर का डायरेक्टोरियल डेब्यू! प्रेरणा अरोड़ा के साथ बनाएंगे पहली फिल्म

    July 3, 2026
    Uproar in UP over demands for the restoration of MGNREGA and the return of village-level operations; massive protests across the state.

    मनरेगा की बहाली और ग्राम जी वापसी की मांग पर UP में उबाल, प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading