संघर्ष समिति ने राजनैतिक दलों के लिये जारी किया अपना 3 सूत्रीय मांग पत्र कहा, इसे भी शामिल करें घोषणा पत्र में
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने एक आवश्यक बैठक में विधान सभा चुनाव-2022 के लिये सभी राजनैतिक दलों के लिए अपना खुला मांग पत्र जारी किया जिसमें प्रस्तावित सभी तीन मांगों अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के कार्मिकों हेतु पदोन्नति में आरक्षण लागू करना, पिछड़े वर्ग के कार्मिकों के लिये पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था बहाल करना एवं निजी क्षेत्रों में सरकारी क्षेत्र की भांति आरक्षण की व्यवस्था लागू करने जैसी प्रमुख मांग अपने घोषणा पत्र में शामिल करने का अनुरोध किया है।
संघर्ष समिति ने सभी राजनैतिक दलों से कहा कि सभी राजनैतिक दल जो अपने को दलित व पिछड़े वर्ग का हितैषी कहते हैं। यदि सच्चे मायने में उनके हितैषी हैं तो संघर्ष समिति के खुले मांग पत्र में प्रस्तावित तीनों मांगों को अपने घोषणा पत्र शामिल करें। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब सभी राजनैतिक दलों की यह मजबूरी होगी कि वह 85 प्रतिषत बहुजनों की आवाज पर उनके साथ खड़े हों, अन्यथा उन्हें आरक्षण समर्थक वोट की चोट से करारा जवाब देंगे।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, आरपी केन, एसपी सिंह, अनिल कुमार आदि लोग शामिल थे।







