Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इलेक्शन

    महाराष्ट्र पंचायत चुनाव: भाजपा ने जीतीं सबसे ज्यादा सीटें

    ShagunBy ShagunJanuary 20, 2022 इलेक्शन No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 588

    मुंबई। महाराष्ट्र के 106 नगरपंचायतों में हुए चुनाव का बुधवार को परिणाम घोषित हुआ और पंचायत चुनावों में भाजपा ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं हैं जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) दूसरे स्‍थान पर रही. 106 नगर पंचायतों और 2 जिला परिषदों के लिए हुए चुनावों में भाजपा ने नगर पंचायतों में सबसे अधिक 416 सीटें जीतीं, इसके बाद एनसीपी ने 378 सीटें जीतीं. एनसीपी ने 25 और उसके बाद भाजपा ने 24 नगर पंचायतों में जीत हासिल की. इस चुनाव में शिवसेना और कांग्रेस तीसरे और चौथे स्‍थान पर पहुंच गईं. हालांकि सत्तारूढ़ तीनों दलों ने सामूहिक रूप से करीब 60 प्रतिशत सीट हासिल की. बता दें कि राज्य चुनाव आयोग ने ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 106 नगर पंचायतों, दो जिला परिषदों, 15 पंचायत समितियों की 1802 सीटों के लिए चुनाव कराया था. इसमें 21 दिसंबर और 18 जनवरी को मतदान कराया गया था. अनुसूचित जाति के 15 दिसंबर को ओबीसी के लिए आरक्षित सीटों को डी-रिजर्व करने के फैसले के बाद सामान्य श्रेणी में डी-रिजर्व सीटों के लिए 93 नगर पंचायतों में 336 सीटों के लिए मतदान हुआ था. जीत के आंकड़ों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने 416 सीटें जीतीं हैं. वहीं एनसीपी-378, शिवसेना ने 301, कांग्रेस 297 सीटें जीतीं. इनमें से 24 पर भाजपा का शासन होगा जबकि शिवसेना और कांग्रेस ने क्रमश: 14 और 18 निकायों पर जीत हासिल की है. राज्य के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हम अपने सहयोगियों की मदद से 30 से अधिक नगर पंचायतों को नियंत्रित करेंगे जिनमें मतदान हुआ था. इन चुनावों में सत्ताधारी दलों ने धन और बाहुबल का उपयोग किया लेकिन भाजपा ने ही सबसे अधिक सीटें जीतीं. वहीं, एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि सबसे ज्‍यादा निकायों में हमारी जीत हुई है. इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया कि पार्टी राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत है. लगभग 26 महीनों तक सत्ता से बाहर रहने के बावजूद, भाजपा सफल रही है और इससे पता चलता है कि हम बिना किसी सरकारी समर्थन के अच्छे परिणाम दे सकते हैं.

     जहां पटोले ने दिया था पीएम मोदी पर बयान, वहां कांग्रेस आई

    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए आपत्तिजनक बयान से राज्य भर में कोहराम मचा हुआ है. उन्होंने कहा था कि, ‘मैं मोदी को मार सकता हूं, गाली भी दे सकता हूं.’ जब इस बयान पर विवाद हुआ तो पटोले ने यह कह कर सफाई दी कि वे मोदी नाम के स्थानीय गुंडे के बारे में बात कर रहे थे. देश में एक ही मोदी नहीं है. नाना पटोले ने जिस जगह पर यह बयान दिया था, वहां का भी रिजल्ट सामने आया है. वहां पर कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है. नाना पटोले ने भंडारा के पालांदूर जिला परिषद क्षेत्र में वह आपत्तिजनक बयान दिया था. इस क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सरिता कापसे विजयी हुई हैं.

    Shagun

    Keep Reading

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    Foundation stone laid for a 5 MW solar park named after Kalpnath Rai in Mau; Minister says he will work as a party cadre for his son's election campaign.

    मऊ में कल्पनाथ राय के नाम पर 5 मेगावाट सोलर पार्क का शिलान्यास, मंत्री बोले- उनके बेटे के चुनाव में कार्यकर्ता बनकर काम करूंगा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading