Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खबर कोर्ट से

    सुनंदा पुष्कर मर्डर मिस्ट्री: अदालत ने पुलिस से होटल के कमरे की सील हटाने को कहा

    ShagunBy ShagunSeptember 12, 2017 खबर कोर्ट से No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 584

    नयी दिल्ली, 12 सितम्बर : दिल्ली की एक अदालत ने महानगर की पुलिस को निर्देश दिया कि पांच सितारा होटल के उस कमरे की सील हटाई जाए, जहां कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर रहस्यमयी परिस्थितियों में 2014 में मृत पाई गई थीं।

    मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट धर्मेन्द्र सिंह ने पुलिस से कहा कि 26 सितम्बर तक इस बारे में अनुपालन रिपोर्ट पेश करें। साथ ही पुलिस को कमरे से जांच के लिए जरूरी सामान ले जाने की अनुमति भी दे दी।
    अदालत ने चार सितम्बर को पुलिस को सुनंदा की मौत की लचर जांच के लिए लताड लगाई थी। वह होटल प्रबंधन की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें उस कमरे की सील हटाने की मांग की गई थी जहां उनकी मौत हुई थी।
    अदालत ने कहा था, दिल्ली पुलिस के लचर रवैये के कारण शिकायतकर्ता (होटल) को काफी नुकसान झेलना पडा है। इसने कहा कि जांच के नाम पर होटल को काफी वित्तीय नुकसान हुआ है।

    पुलिस ने जांच पूरी करने के लिए ज्यादा वक्त की मांग की थी और कहा था कि फोरेंसिक विशेषज्ञों ने हाल में इस कमरे का दौरा किया था और कई साक्ष्य जुटाए थे जिनकी रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस ने कहा, जब तक रिपोर्ट में यह स्पष्ट रूप से नहीं कह दिया जाता कि :कमरे को बंद रखने की: और जरूरत नहीं है , तब तक इस कमरे को नहीं खोला जा सकता।
    अदालत ने 21 जुलाई को चार हफ्ते के अंदर कमरे की सील हटाने का आदेश देते हुए कहा था कि पुलिस की लापरवाही के कारण होटल को परेशान नहीं किया जा सकता।

    बहरहाल अदालत ने कहा था कि जांच एजेंसी इस विशाल कमरे की सील हटाने के बारे में अनुपालन रिपोर्ट दायर करने से पहले वहां का दौरा कर सकती है। इसने कहा कि होटल का कोई अपराध नहीं पाया गया।
    दक्षिण दिल्ली के होटल के कमरे में सुनंदा 17 जनवरी 2014 को मृत पाई गई थीं। जांच के लिए कमरे को उसी रात सील कर दिया गया था।

    Shagun

    Keep Reading

    सुप्रीम कोर्ट ने NCERT की क्लास 8 की किताब पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध!

    युवाओं के लिए सावधानी का सबक है ‘विश्वास से पहले सतर्कता’

    The judge's scathing rebuke to the bank manager's arbitrariness: "Under which law was the account frozen?"

    बैंक मैनेजर की मनमानी पर जज की धुआंधार फटकार: किस कानून से फ्रीज किया अकाउंट?

    Sana Raees Khan’s Decisive Victory in Protecting Vivek Oberoi’s Personality Rights

    डिजिटल दुनिया में पहचान की जीत! विवेक ओबेरॉय को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली पर्सनैलिटी राइट्स की मजबूत सुरक्षा

    Justice after 23 years in Azamgarh: Retired inspector sentenced to life imprisonment and fined Rs 1.05 lakh in custodial death case!

    आजमगढ़ में युवक को 23 साल बाद मिला इंसाफ: कस्टोडियल डेथ केस में रिटायर्ड इंस्पेक्टर को उम्रकैद, जुर्माना 1.05 लाख!

    Unnao rape case: Kuldeep Singh Sengar suffers a major setback from the Supreme Court!

    उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका!

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    June 26, 2026
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading