कहा उत्तर प्रदेश में अपने बलबूते लड़ रहे हैं चुनाव
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को अंबेडकरनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे यूपी में बसपा अपने बलबूते चुनाव लड़ रही है। इस बार उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि गलत नीतियों की वजह से कांग्रेस देश व उत्तर प्रदेश से गायब हो गई है। कांग्रेस दलितों के वोट के खातिर किस्म-किस्म की नाटकबाजी करती रहती है।

सपा व भाजपा की सरकार में यूपी की जनता को कुछ नहीं मिला। प्रदेश में विकास एक व्यक्ति विशेष और एक समुदाय तक सीमित रह गया है। सपा सरकार में प्रदेश में सरकारी क्षेत्रों में आरक्षण खत्म कर दिया गया था। मायावती ने राम अचल राजभर, लालजी वर्मा, त्रिभुवन दत्त और राकेश पांडेय का नाम लिए बिना सभी पर पार्टी को छोटे-छोटे समूहों में बांटने का आरोप लगाया। कहा कि तीन समहों में बंटने से पंचायत चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा इसीलिए इन सभी को पार्टी से बाहर निकालना पड़ा।
उन्होंने कहा कि इनको पार्टी से निकालकर आगे होने वाले नुकसान से पार्टी को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि विरोधियों के हथकंडों से सावधान रहने की जरूरत है।







