Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    दिल्ली में मुखर राजस्थान पर मौन

    ShagunBy ShagunApril 26, 2022Updated:April 27, 2022 Hot issue No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 589

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    सेक्युलर सियासत का चश्मा गजब है। इसमें जहांगीरपुर के अवैध निर्माण पर चलता हुआ बुलडोजर तो दिखता है। लेकिन राजस्थान में मंदिर व गौशाला की तबाही दिखाई नहीं देती। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी यह नजरिया दिखाई दिया था। जिसे मतदाताओं ने नकार दिया था। उन्होंने माफिया व दबंगों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की नीति को अपना समर्थन दिया था। लेकिन राजस्थान में कांग्रेस शासन के बुलडोजर से जन मानस आहत हो रहा है। कथित सेक्युलर सियासत के दावेदार दोहरे पैमाने से स्वयं को ही बेनकाब करते रहे है। इनको गलतफहमी रहती है कि जनता इनके प्रत्येक रूप पर विश्वास करती है। जबकि इन सभी की दशा दिशा ही असलियत को बयान कर देती है। इसके प्रमाण में अनगिनत उदाहरण है। पश्चिम बंगाल व केरल की राजनीतिक हिंसा ये खामोश रहते है। भाजपा शासित राज्यों की किसी अप्रिय घटना पर जमीन आसमान एक कर दिया जाता है।

    ताजा उदाहरण दिल्ली और राजस्थान से जुड़ा है। दिल्ली में रामनवमी जुलूस पर सुनियोजित पत्थरबाजी के विरोध में जिन्होंने एक शब्द नहीं कहा,वही लोग आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाई पर मुखर थे। बहुत दिनों के बाद ये सभी चेहरे एक साथ चर्चा में रहे। शायद इन लोगों को ऐसे ही अवसर की तलाश रहती है। इन सभी की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। इन सभी के सामने विश्वास का संकट है। सेक्युलर सियासत के नाम पर इनके दोहरे मापदंड जगजाहिर हैं। इस बार भी ऐसा हुआ। इन्होंने दिल्ली में आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाई को मुद्दा बनाया। लेकिन राजस्थान में तीन सौ वर्ष पुराने मंदिर के विध्वंश पर ये सभी खामोश रहे। इसके बाद ही राजस्थान में एक गौशाला को ध्वस्त कर दिया गया। वहां लगी पानी की टँकी को नष्ट कर दिया। करीब चार सौ गौवंश को लावारिस छोड़ दिया गया। यह भी नहीं सोचा गया कि इन गोवंश को पानी व चारा कैसे मिलेगा। यह क्रूरता पूर्ण कार्यवाई थी। अतिक्रमण हटना चाहिए। लेकिन इस कार्य में मानवीय संवेदना की तिलांजलि नहीं देनी चाहिए।

    राजस्थान में मंदिर को जिस प्रकार नष्ट किया गया, उसका तरीका मध्ययुगीन था। मंदिर को हटाना अपरिहार्य था, तब भी वहां स्थापित प्रतिमाओं को पूरी प्रतिष्ठा के साथ अस्थाई रूप से अन्यत्र स्थापित करना चाहिए था। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश का एक प्रसंग ध्यान में आ गया। अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ होने था। वहां विराजमान श्री राम लला की प्रतिमा को अस्थाई रूप से अन्य स्थान पर ले जाना था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अयोध्या गए। श्री राम लला की मूर्ति को उन्होंने अपनी गोद में उठाया। विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ योगी इन मूर्तियों को अस्थाई मंदिर में ले गए। इसी प्रकार काशी माँ अन्नपूर्णा की मूर्ति को पुनर्स्थापित करना था। योगी आदित्यनाथ काशी पहुंचे। उसी विधि विधान व सम्मान के साथ वह माँ अन्नपूर्णा को मूर्ति को ले गए।

    यह कहना गलत है कि राजस्थान के उस क्षेत्र की नगरपालिका पर बीजेपी का कब्जा है। इसलिए मंदिर ध्वस्त करने की जिम्मेदारी उसकी है। लेकिन अब तथ्य सामने आ रहे है कि नगरपालिका ने मंदिर को हटाने का प्रस्ताव नहीं किया था। यह सब गहलौत सरकार के रुख को देखते हुए किया गया। सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने बताया कि बुलडोजर भाजपा ने नहीं चलाया है। बोर्ड ने जो प्रस्ताव लिया वह अधूरे पड़े गौरवपथ के कार्य को पूरा करने के लिए था। उसमें स्पष्ट है कि अतिक्रमण को चिन्हित किया जाए। चिन्हित करने के बाद में नोटिस देकर जवाब लिया जाए। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की जाए। लेकिन प्रशासन ने नोटिस नहीं दिए। मास्टर प्लान में उल्लेख है कि जिन लोगों के पास पुराने पट्टे है दुकान व मकान है तो आवश्यकता पड़ने पर रास्ते को संकरा किया जा सकता है। इस प्रकार का प्रावधान है।यहां बोर्ड भाजपा का है। इसलिए षड्यंत्र के तहत मकान मंदिर तोड़े गए।

    जिससे भाजपा पर ठीकरा फोड़ा जाए। लेकिन कांग्रेस सरकार का यह दांव उल्टा पड़ रहा है। गहलोत सरकार ने सालासर, करौली में भी हिंदुओं की आस्थाओं को आहत किया था। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस के मंत्री ने झूठ कहा कि नगर पालिका के प्रस्ताव के अनुसार मंदिर तोड़े गए। जबकि नगर पालिका की ओर से जो प्रस्ताव दिया गया था, उसमें साफ है कि 60 फीट की जगह 30 फीट जगह छोड़ दी जाए। उस प्रस्ताव में कहीं पर भी मंदिर का नाम नहीं है। मंदिर विध्वंस की यह कार्रवाई कांग्रेस के स्थानीय विधायक की ओर से बदला लेने की भावना से द्वेष पूर्वक की गई है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आरोप लगाया कि मूर्तियों को खंडित किया गया और ये मूर्तियां नालियों में मिली। यह आस्था पर प्रहार है।

    अलवर जिले के राजगढ़ में मंदिरों पर बुलडोजर चलाने का मामला पहले से विवादों में चल रहा है और अब कठूमर में गोशाला पर भी वन विभाग की ओर से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। गोशाला को पूरा तोड़ दिया गया है जिससे सैकड़ों गोवंशों के सामने रहने का संकट हो गया है। गोवंशों को कहां ले जाना है इसके लिए वह विभाग और प्रशासन की ओर से कोई इंतजाम भी नहीं किए गए हैं। कठूमर उपखंड में पिछले एक दशक से चल रही एक मात्र गोशाला को वन विभाग ने अतिक्रमण मानते हुए उसे बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है।

    जहाँगीरपुर में अवैध निर्माण पर चले बुलडोजर को रुकवाने वाले मंदिर व गौशाला को ध्वस्त करने पर कांग्रेस खामोश है। इनके लिए राजनीति ही सब कुछ है। आस्था और मानवता से इनका कोई लेना देना नहीं है। ऐसे विषयों पर इनका एक बयान तक नहीं आता है।

    पश्चिम बंगाल में इस कथित सेक्युलर राजनीति की पराकाष्ठा देखी जा सकती है। यहां चुनाव के बाद हिंसक गतिविधियां चल रही थी। भाजपा समर्थकों को निशाना बनाया जा रहा है। यह बताया जा रहा है कि इनको अपनी मर्जी से वोट देने का अधिकार नहीं है। लेकिन यहां सैकड़ों घटनाओं के बाद भी किसी को असहिष्णुता दिखाई नहीं दी। किसी ने इसके विरोध में सम्मान वापस नहीं किया। किसी ने नहीं कहा कि उनको भारत में रहने से डर लग रहा है। गजब है इनका सेक्युलर चश्मा।

    Shagun

    Keep Reading

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    Yogi Launches Sharp Attack on SP on Ambedkar Jayanti: 'Who Committed Robbery in the Name of Babasaheb?'

    योगी का आंबेडकर जयंती पर सपा पर तीखा हमला: ‘बाबा साहब के नाम पर डकैती किसने डाली?’

    Delhi-Dehradun Expressway inaugurated: Now it takes two and a half hours to reach Devbhoomi from Delhi

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: अब ढाई घंटे में दिल्ली से देवभूमि

    Akhilesh issues a stern warning to those vandalizing Baba Saheb's statue: "This is a long battle, and it will be fought with determination."

    बाबा साहेब की मूर्ति खंडित करने वालों को अखिलेश की बड़ी चेतावनी ‘ये लड़ाई लंबी है, मजबूती से लड़ी जाएगी’

    कौवे से पंगा न लीजियेगा क्योंकि कौवे कभी चेहरा भूलते नहीं!

    Chief Minister Yogi Adityanath addresses public grievances during 'Janata Darshan'.

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएँ

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    April 16, 2026
    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    April 16, 2026

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    April 16, 2026

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    April 16, 2026
    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading