Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अब क्यों नहीं होती रहस्मयी दुनिया के आदिवासी जनसमुदाय की खोज?

    ShagunBy ShagunMay 15, 2022 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 618

    गौतम चक्रवर्ती

    यदि कोइ आप से नार्थ सेंटिनल की बात करें तो आपको इस द्वीप के बारे में जानकारी है तो ठीक है अन्यथा आप गलती से भी यहां कभी भी मत जाइएगा क्योंकि यह आइलैंड मौत की खाई जैसा है। और अगर आप हम में से कोई भी इंसान यहां जाने की हिम्मत जुटा कर यहां पहुंच भी जाता है तो समझिये कि उसकी मौत निश्चित है। यदि इसके कारणों की बात करें तो हम आपको यह बात दें कि दरअसल यह आइलैंड अंडमान निकोबार द्वीप समूह में से एक है।

    आज से लगभग 60 हजार सालों से इस द्वीप में जरवा आदिवासी जन समुदाय के लोग रह रहे हैं। दरअसल इस द्वीप में हम या आप मे से कोई भी यहां जाना चाहे तो नहीं जा सकते हैं इस बात के उदाहरण स्वरूप अभी कुछ वर्षो पूर्व एक अमेरिकी खोजी यात्री इस द्वीप में पहुंच जरूर था, लेकिन वह वापस लौट कर नहीं आया।

    Image
    नार्थ सेंटिनल द्वीप पर रहने वाले लोगो की ड्रोन द्वारा ली गई एक्सक्लुसिव तस्वीर: फोटो: ट्विटर के सोशल हैंडल से साभार

    यह द्वीप अंडमान एंड निकोबार में स्थित यह नार्थ सेंटिनल द्वीप के नाम से जाना जाता है। यह बंगाल की खाड़ी में फैले अंडमान द्वीप समूह में का एक द्वीप है। यहां पर किसी भी देश के नागरिकों को जाने की इजाजत नहीं है। भारत सरकार इस इलाके को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर रखा है इसके कारणों में यहां रहने वाली एक जारवा जनजाति समुदायों के रूप में इंसानो की आबादी के कारण है। इस जन जाती लोगों का बाहरी दुनिया से किसी तरह का कोई संपर्क नहीं है।

    जारवा, भारत के अण्डमान एवं निकोबार द्वीपसमूह की एक प्रमुख जनजाति है जिसकी आबादी वर्तमान समय में 250 से लेकर 400 तक अनुमानित है जो कि अत्यन्त कम है। जारवा लोगों की त्वचा का रंग एकदम काला होता है और छोटे कद के होते है। लगभग वर्ष 1990 तक जारवा जनजाति किसी की भी नज़रों में नहीं आयी।

    यहां रहने वाली सेंटिनली जनजाति के लोगों ने आज तक किसी भी बाहरी व्यक्ति या हमले का सामना नहीं किया।

    मीडिया रिपोर्ट्स और एक शोध के अनुसार, इनकी बनावट और भाषाई समानताओं के आधार पर जारवा सुमदाय के लोगों का समूह मे बंटा जाता है। कॉर्बन डेटिंग के आधार पर यह माना जाता है कि यह जनजाति इस क्षेत्र में आज से 2,000 वर्ष पूर्व से रह रही है।

    Image
    ये लोग अंडमान के नार्थ सेंटिनल द्वीप पर रहनी वाली जारवा समुदाय के हैं इन्होंने कभी भी आकस्मिक हमले का सामना नहीं किया है और बाहरी लोगों से ये शत्रुवत व्यवहार करते हैं।- फोटो: ट्विटर के सोशल हैंडल से साभार

    यहां पर हम आप मे से कोई भी इन जनजातीय लोगों की फ़ोटो नहीं खींच सकते हैं क्योंकि यहां के जनजातियों को संरक्षित करने के लिए भारत सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (आदिवासी जनजातियों का संरक्षण) विनियमन, वर्ष 1956 जारी कर इन्हें संरक्षित किया है। इसके बाद से इस क्षेत्र में प्रशासन के अतिरिक्त किसी भी अन्य बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर निषेध लगा दिया। यहां के जनजातीय समुदाय के लोग बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध शत्रुता पूर्ण व्यवहार करते हैं।

    इस द्वीप पर रहने वाले लोग की आम भारतीय लोगों की ही तरह भारत सरकर समय-समय पर जनगणना करवाती रहती है। वर्ष 2011 में इस जनजातीय समुदाय के लोगों की जनगणना का काम किया गया था। उस गणना के अनुसार 15 सेंटिनली लोग को ही खोजने मे सफलता हाथ लगी थी जिसमें 12 पुरूष और 3 महिलाएं शामिल है।

    ट्विटर पर सन 2018 में शेयर किये गए ब्रजेन्द्र शुक्ला एक तथ्य के मुताबिक जो इस द्वीप पर कुछ मिशनरी संस्था द्वारा कुछ लोगों को भेजा गया था जिनमें वह बहुत अथक प्रयास के बाद जान बचाकर भागे थे लेकिन उनमें से एक को बड़ी बेहरहमी से मार दिया गया था।

    Image
    फोटो: ट्विटर के सोशल हैंडल से साभार

    आज तक किसी बाहरी व्यक्तियों द्वारा इन्हें नही देखे जाने से इस जनजाति के विषय मे अधिक जानकारीयां उपलब्ध नही होने से आज तक यह लोग एक अलग तरह का जीवन निर्वाह करने के लिए मजबूर हैं, अगर उनके इलाके में कोई बाहरी इंसान प्रवेश करता है, तो यह लोग उसे देखते ही मार डालते थे, हालाँकि वर्ष 1998 के बाद से इनकी इस तरह के स्वभाव में बहुत बड़ा परिवर्तन आ चुका है।

    आज हम मानव जाति और उसका विज्ञान चाहे जितनी भी उन्नति कर चुका हो लेकिन इस रहस्मयी दुनिया की अनेको रहस्यों और चीजों पर से पर्दा उठाना अभी भी शेष है।

    नार्थ सेंटिनल द्वीप फैक्ट :

    1. पोर्ट ब्लेयर से 50 किलोमीटर दूर है स्थित
    2. महज 23 वर्ग मील में है फैला
    3. यहां आदिवासी करीब 60 हजार सालों से रह रहे हैं
    4. इनकी तादाद 100 से भी कम है

    Shagun

    Keep Reading

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    India’s Space Power Soars, Skyroot Stuns the World

    अंतरिक्ष में भारत की धमाकेदार छलांग: स्काईरूट बना 1.1 बिलियन डॉलर का यूनिकॉर्न

    Bus plunges into canal in Kanpur, over 15 injured; boat capsizes in Hamirpur; CM Yogi takes cognizance of the incidents.

    कानपुर में बस नहर में गिरी, 15 से अधिक घायल, हमीरपुर में नाव पलटी, CM योगी ने लिया संज्ञान

    Assistant Superintendent of Satna Central Jail Marries an Inmate!

    सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक ने कैदी से रचाई शादी!

    Post-poll violence erupts in Bengal, Suvendu Adhikari's personal assistant shot dead.

    बंगाल में पोस्ट-पोल हिंसा भड़की, शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या

    यूपी में अवैध खनन पर सख्त कार्यवाही : 385 वाहनों पर कार्यवाही, 1.85 करोड़ रुपये का जुर्माना

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading