Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    घर में माहवारी पर होनी चाहिए खुलकर बात : स्वाती सिंह

    ShagunBy ShagunMay 24, 2022 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 606

    स्वीडन के वैज्ञानिक का स्वाती फाउंडेशन ने किया सम्मान

    प्रयागराज, 24 मई : हमारे जीवन की शुरुआत हमारी मां से होती है और हमारी यही नारी, महिला, बेटी, बहन, जिंदगी भर संकोच में अपनी माहवारी की बात और उससे होने वाली परेशानी व जटिलताओं को संकोच में छुपा कर जीती रहती है। हमारे समाज में माहवारी पर बात करना आज भी एक सामाजिक धब्बा माना जाता है, जबकि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इसको आज हर पुरुष ,अभिभावक और माता पिता को खुलकर अपने बच्चों के साथ इस विषय पर बात करना जरूरी है।

    आज यह बात स्वाती फाउंडेशन की संस्थापक पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने प्रयागराज के प्लासिड होटल में आयोजित “नारी अस्मिता एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कही” , पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आंकलन उसकी सामाजिक व्यवस्था में महिलाओं की स्थिति के आधार पर किया जाता है।

    संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आए हुए स्वीडन के वैज्ञानिक डाॅ राम शंकर उपाध्याय ने कहा कि स्वाती फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों का उन्होंने स्वयं उत्तर प्रदेश में भ्रमण एवं कार्य करते हुए अवलोकन किया है स्वाति फाउंडेशन के संकल्पित एवं सक्रिय कार्य प्रणाली को देखते हुए वह स्वयं इस फाउंडेशन से जुड़कर भारतीय महिलाओं की सामाजिक के लिए सहर्ष काम करना चाहते हैं, उन्होंने बताया कि वह फाउंडेशन के महिला सशक्तिकरण, माहवारी स्वच्छता कार्यक्रम के लिए अपनी विशेषज्ञ परामर्श भूमिका के दायित्व के लिए अपनी स्वीकृति जाहिर करते हैं .

    डॉक्टर राम ने सभी को जागरूक करते हुए बताया कि भारतीय महिलाओं में बहुत तेजी से बढ़ने वाला सर्वाइकल कैंसर जिसको आम भाषा में गर्भाशय का कैंसर कहते हैं एवं ओवेरियन कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर की आधुनिक जांच प्रणाली प्रदान करने के लिए स्वाती फाउंडेशन के साथ इस सामाजिक कार्य में उनकी मदद हमेशा करते रहेंगे।

    मुख्य अतिथि जस्टिस पीयूष अग्रवाल ने स्वाती फाउंडेशन की माहवारी विषय पर इस जागरूकता की मुहिम व खास तौर से पुरुषों और पूरे परिवार की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बड़ी सरलता और सार्थकता से समझाएं गए व्याख्यान पर उनकी तारीफ करते हुए प्रयागराज में भी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ अर्चना सिंह द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान के लिए उंनका आभार जताया।

    कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर आई हुई मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने गागर में सागर भरा। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के धरती पर हमें गंगा मां का आशीर्वाद सदियों से मिलता आ रहा है, जिसके बावजूद अगर हम आज भी नारी की समस्याओं को पूरी तरह सुलझा नहीं पाते हैं तो यह बहुत पिछड़ी हुई बात होगी। मोदी सरकार ने सारी योजनाओं को महिलाओं पर केंद्रित करके ही बनाकर यह बता दिया है कि नारी आज हमारे समाज में सबसे सर्वोपरि है। इसके साथ ही उन्होंने स्वाति फाउंडेशन और डॉक्टर राम शंकर की बातों को सबसे अमल में लाकर स्वास्थ्य के प्रति दिए हुए टिप्स को दैनिक जीवन में उतारने की बात कही।

    कार्यक्रम में डॉक्टर अर्चना सिंह ने अमूल्य योगदान दिया और सबको धन्यवाद ज्ञापित किया,फाउंडेशन की सहयोगी संस्था कमला ग्राम विकास संस्थान के अजीत सिंह ने संगोष्ठी का सफल संचालन किया और डॉक्टर राम उपाध्याय सहित आए हुए विशिष्ट जनों को सम्मानित भी किया।

    Shagun

    Keep Reading

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    June 8, 2026
    7 ballistic missiles fired; US attacked radar sites.

    ईरान- अमेरिका तनाव चरम पर: 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, US ने रडार साइट्स पर हमला किया

    June 8, 2026
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026
    Journalism is the lifeblood of democracy: Keshav Prasad Maurya

    पत्रकारिता लोकतंत्र की प्राणवायु है : केशव प्रसाद मौर्य

    June 7, 2026
    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading